फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Heavy vehicles are prohibited in the danger zone, and vegetables are reaching the mountains at high prices.

Champawat News: डेंजर जोन पर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद, महंगे दाम पर पहाड़ पहुंच रहीं सब्जियां

Thu, 02 Oct 2025 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 02 Oct 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles are prohibited in the danger zone, and vegetables are reaching the mountains at high prices.
चंपावत के मुख्य बाजार में सब्जी बेचता विक्रेता। संवाद
चंपावत। एनएच चंपावत-टनकपुर में स्वाला डेंजर जोन में बड़े वाहनों की आवाजाही बंद होने से महंगे दाम पर सब्जियां पहाड़ों तक पहुंच रही है। व्यापारियों का कहना है कि सब्जी के दाम अभी नहीं बढ़ाए हैं। अगर हालात ऐसे रहे तो दीपावली से पहले ही सब्जी के दाम बढ़ाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

मुख्य बाजार स्थित सब्जी विक्रेता सचिन जोशी ने बताया कि एनएच में बड़े वाहनों का संचालन न हाेने के कारण रीठासाहिब मार्ग से होकर सब्जी के वाहन मुख्यालय पहुंच रहे हैं। इस कारण 50 से 100 रुपये अतिरिक्त किराया देकर मैदानी इलाकों से सब्जियां मंगानी पड़ रही है। इससे सब्जी की खरीद दाम में बढ़ोतरी हो रही है। बाजारों में सब्जियों के दाम को बढ़ाया नहीं गया है। पुराने दाम पर ही सब्जियां बेची जा रही है। बाजार में टमाटर 40 से 50, प्याज 40, करेला 60, भिंडी 60, फूलगोभी 100 और पत्तागोभी 40 रुपये प्रति किलो बिक रही है। नगर में अधिकांश सब्जियों के वाहन पीलीभीत से टनकपुर होते हुए चंपावत पहुंचते हैं, लेकिन एनएच बंद होने के चलते 140 किमी का सफर कर टनकपुर से रीठा होते हुए चंपावत पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed