{"_id":"6657683e761e31a2a7066088","slug":"heavy-rain-in-champawat-gave-relief-from-heat-champawat-news-c-229-1-shld1026-108749-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चंपावत में झमाझम बारिश ने गर्मी से दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चंपावत में झमाझम बारिश ने गर्मी से दी राहत
Wed, 29 May 2024 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 29 May 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में बुधवार को बारिश की वजह से खटकना पुल प बनी जल भराव की स्थिति। संवाद
चंपावत। जिला मुख्यालय में झमाझम बारिश से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली, वहीं नालियां चोक होने से पानी सड़क पर बहने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जिला मुख्यालय में सुबह से मौसम साफ रहा। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। दोपहर करीब 1:30 बजे मौसम ने करवट बदली और तेज बारिश शुरू हो गई। अचानक हुई बारिश से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागते नजर आए। करीब आधे घंटे तक बारिश जारी रही। इसके बाद नगर के किसी हिस्से में बारिश तो कहीं हल्की बारिश के बीच थोड़ी धूप खिल आई।
इसके बाद फिर से तेज बारिश शुरू हो गई। फिर लोग बारिश से बचते नजर आए। लोग सड़कों पर निकले ही रहे थे कि थोड़ी देर बाद फिर से बारिश शुरू हो जा रही थी। बारिश के कारण नगर के कई हिस्सों में नालियां चोक होने से गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। खटकना पुल पर पानी एकत्र हो गया जिससे वहां से गुजरने वाले तेज रफ्तार वाहनों के कारण सड़क पर एकत्र पानी के छींटे लोगों पर पड़ते रहे। संवाद
विज्ञापन
सब्जी, स्थानीय फलों के लिए मुफीद हो रही बारिश
चंपावत। जिले में बारिश से काश्तकारों ने राहत की सांस ली है। उद्यान विभाग ने भी मई में हो रही बारिश को स्थानीय फसलों के लिए मुफीद बताया है। जिले के काश्तकार दिनेश चंद्र, मोहन सिंह का कहना है कि सीजन में उग रही सब्जियां बारिश नहीं होने से खेतों में ही सूखकर खराब होने की कगार पर थी। बारिश से पौधों में नई जान आ गई है। जिला उद्यान अधिकारी टीएन पांडेय ने आलू सीजन के अंत में हुई बारिश का फायदा मिलने की उम्मीद जताई है। इसके अलावा शिमला मिर्च, फ्रासबीन, टमाटर, बैगन और हरी मिर्च के साथ ही आडू, खुबानी, पुलम और सेब आदि फलों के लिए लाभकारी साबित होगी। संवाद
सड़क से पानी की निकासी की मांग उठाई
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक के पाड़ासोंसेरा में बारिश के दौरान जल निकासी मांग मुखर होने लगी है। मंगलवार को हुई भारी बारिश से ग्रामीणों के घरों और खेतों में पानी भर गया था। ग्रामीणों ने प्रशासन से बारिश के पानी की निकासी मांग की। जल्द समस्या का समााधन न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
ग्रामीण कृष्णा अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के बाद सड़क में पानी की सही निकासी न होने के कारण पानी उनके खेतों और आवासीय भवनों में आ रहा है जिससे उनकी उपजाऊ जमीन नष्ट हो गई और भवनों को भी नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीण सूरज अधिकारी, लक्ष्मण अधिकारी ने बताया कि कई बार उन्होंने इसकी शिकायत जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से की गई है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से सड़क पर पानी की निकासी के लिए कलवर्ट खोलने और नाली निर्माण की मांग की है। संवाद