{"_id":"66d758b6931c6b86d10816d4","slug":"heavy-debris-due-to-mountain-cracking-in-tanakpur-pithoragarh-nh-champawat-news-c-229-1-shld1026-112540-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच में पहाड़ी दरकने से आया भारी मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच में पहाड़ी दरकने से आया भारी मलबा
Wed, 04 Sep 2024 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 04 Sep 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
लोहाघाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में संतोला के पास आए मलबे को साफ करती जेसीबी। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में संतोला के पास पहाड़ी दरकने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। भारी भूस्खलन के बाद एनएच बंद होने से सैंकड़ों वाहन और यात्री फंस गए। एनएच की ओर से मार्ग खोलने का कार्य लगातार किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक एनएच नहीं खुल पाया है।
मंगलवार सुबह करीब नौ बजे संतोला में एनएच में पहाड़ी दरकने से भारी मलबा सड़क पर आ गया, इससे यातायात बंद हो गया। लोहाघाट से पिथौरागढ़ और पिथौरागढ से लोहाघाट को जाने वाले सैकड़ों वाहनों की कतार लग गई। यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह 10 बजे करीब एनएच पार पहाड़ी से अचानक मलबा गिरना लगा और देखते ही देखते एनएच पर बड़ी मात्रा में मलबा भर गया।
इससे रोडवेज की बसों के साथ ही कई छोटे बड़े वाहन फंस गए। यात्री घंटों सड़क खुलने का इंतजार करते रहे, लेकिन घंटों बाद भी जब मार्ग नहीं खुला तो कुछ यात्री बाया घाट होते हुए हल्द्वानी को रवाना हुए तो कुछ ने अपनी यात्रा स्थगित की। पिथौरागढ़ चंडाक के राजेश ने बताया कि उन्हें टनकपुर में जरूरी काम था, लेकिन अब वह अगले दिन वहां जाएंगे।
विज्ञापन
एनएच के ईई आशुतोष कुमार ने बताया कि सुबह से ही संतोला के पास एनएच में मलबा लगातार गिर रहा है। फिलहाल रैंप बनाकर वाहनों को पास करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि मलबा हटाने में काफी समय लग सकता है। एसडीएम रिंकू बिष्ट ने बताया कि मार्ग को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।