{"_id":"652300ecfa2a3fa71d0dedd7","slug":"health-secretory-in-tanakpur-hospital-tanakpur-news-c-229-1-shld1009-2453-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जल्द संचालित होगा टनकपुर का आईसीयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जल्द संचालित होगा टनकपुर का आईसीयू
Mon, 09 Oct 2023 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
टनकपुर में मरीज से अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते सचिव डॉ. आर राजेश कुमार। संवाद
टनकपुर/चंपावत। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने रविवार को मंडलीय स्वास्थ्य निदेशक डॉ. तारा आर्या के साथ जिले के कई अस्पतालों का निरीक्षण किया। कहा कि टनकपुर के उप जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के खाली पदों पर जल्द तैनाती की जाएगी। कहा कि आईसीयू के शीघ्र संचालन के लिए पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनाती की जाएगी। उन्होंने विभिन्न वार्ड, आकस्मिक सेवा और भर्ती मरीजों से भी अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। डेंगू से बचाव के इंतजाम पर संतोष जताया।
सचिव ने आमबाग के हेल्थ वेलनेस केंद्र में आयुष्मान और आभा कार्ड बनाने की प्रगति जानी। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने अस्पताल में उपलब्ध सेवाओं की जानकारी देकर विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी बताई। वहां सीएमएस डॉ. घनश्याम तिवारी, डॉ. एलएम रखोलिया, डॉ. कुलदीप यादव, डॉ. उमर, डॉ. आफताब आदि थे।
एलएचवी की तैनाती हो
टनकपुुर (चंपावत)। मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण महिला कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष हिमानी पोखरिया, मंत्री भावना पोखरिया, उपाध्यक्ष ममता गोस्वामी आदि ने स्वास्थ्य सचिव को ज्ञापन दिया। इसमें महिला स्वास्थ्य सहायिका (एलएचवी) के पदों पर तैनाती की मांग की गई। बताया कि एएनएम पर काम का अत्यधिक बोझ है। इसे कम करने के लिए एलएचवी के 20 पदों पर शीघ्र तैनाती जरूरी है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य सचिव आज करेंगे बेस अस्पताल का निरीक्षण
पिथौरागढ़। प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा सचिव आर राजेश कुमार सोमवार को बेस अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। वह पिथौरागढ़ पहुंचकर सुबह 10 बजे इग्यार देवी पीएचसी का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद जिला क्षय रोग क्लीनिक, जिला अस्पताल और बेस अस्पताल का भी स्थलीय निरीक्षण करेंगे।