{"_id":"67056cb04937dc1f61015e34","slug":"health-news-in-district-champawat-news-c-230-1-shld1027-118825-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: गंगोलीहाट सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों के सभी पद खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: गंगोलीहाट सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों के सभी पद खाली
विज्ञापन
पिथौरागढ़। स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में गंगोलीहाट आज भी पिछड़ा है। आम जनता की सुविधा के लिए खोले गए सीएचसी में नौ स्वीकृत पद स्वीकृत हैं लेकिन एक भी विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं है। अस्पताल में रखे लाखों रुपये के उपकरण जंग खा रहे हैं। लोगों को इलाज के लिए 80 किमी दूर जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ती है।
जिले का 312 से अधिक गांव वाली गंगोलीहाट तहसील में सीएचसी खोला गया है। इसके बावजूद विशेषज्ञों के अभाव में लोगों को इस केंद्र का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। सीएचसी में मानकों के अनुसार नौ पद स्वीकृत हैं। रेडियोलाजिस्ट, फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ, सर्जन, पैथोलॉजिस्ट जैसे विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद खाली हैं। सीएचसी संविदा चिकित्सकों के भरोसे चल रहा है। मामूली बीमारी को छोड़कर अधिकतर केस हायर सेंटर रेफर किए जाते हैं।
अस्पताल में आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन लगी हुई है लेकिन यहां पर रेडियोलोजिस्ट की तैनाती नहीं की गई है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए 80 किमी दूर जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ती है। विषम भौगोलिक परिस्थिति वाले इस क्षेत्र में दुर्घटनाएं होती रहती हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं होने से गंभीर हालत में लोगों को हायर सेंटर पहुंचना पड़ता है। बच्चों के इलाज के कोई इंतजाम सीएचसी में नहीं हैं। जनरल फिजीशियन का पद रिक्त होने से सामान्य रोगों के इलाज में भी दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुधारने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी की जानकारी शासन को पहले ही दी गई है। चिकित्सक मिलते ही धीरे-धीरे सुविधाएं बढ़ेंगी।
सीएमओ डॉ. हीरा सिंह ह्यांकी, पिथौरागढ़