{"_id":"684c646b999dd5990b038ba1","slug":"health-news-in-district-champawat-news-c-229-1-shld1026-125185-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: हड्डी रोग विशेषज्ञ अवकाश पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: हड्डी रोग विशेषज्ञ अवकाश पर
Fri, 13 Jun 2025 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ के अवकाश पर होने से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिले में एकमात्र हड्डी रोग विशेषज्ञ के होने से हड्डी रोगी परेशान हैं।
जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. धनंजय पाठक अवकाश पर हैं। उनके अवकाश पर जाने से हड्डी रोगियों के लिए इलाज कराना आसान नहीं हो रहा है।
सबसे अधिक दिक्कत ग्रामीण क्षेत्रों के दूरदराज से आने वाले मरीजों को हो रही है। अस्पताल में दूसरा विकल्प नहीं है। मरीजों को निजी अस्पतालों में अधिक पैसे खर्च कर इलाज कराना पड़ रहा है। 76 किमी दूर पिथौरागढ़ या फिर 96 किमी दूर खटीमा जाना पड़ रहा है। इससे समय और धन की बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में हर रोज हड्डी की समस्या से परेशान 70 से अधिक मरीज इलाज के लिए आते हैं। चिकित्सक पीएमएस डॉ. हीरा सिंह ह्यांकी ने बताया सोमवार को हड्डी रोग विशेषज्ञ अवकाश से वापस लौट आएंगे। इसके बाद ही मरीजों का इलाज किया जाएगा। संवाद