फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Health news in district.

Champawat News: अस्पताल में ओपीडी 450 पार

Mon, 22 Jul 2024 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 22 Jul 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Health news in district.
चंपावत। जिला अस्पताल में बारिश के मौसम में ओपीडी 450 के पार पहुंच गई। अस्पताल परिसर में विशेषज्ञों के कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ रही।
विज्ञापन

सोमवार को मौसम सामान्य होने पर जिला अस्पताल में बड़़ी संख्या में मरीज उमड़े। बारिश के कारण लोग अस्पताल नहीं आ रहे थे। फिजिशियन कक्ष के बाहर सबसे अधिक मरीजों की भीड़ रही। फिजिशियन डॉ. अजय कुमार और डॉ. यश मोहन ने बताया कि बारिश और उमस के कारण बीमारी बढ़ने लगी है। बुखार, खांसी, जुकाम के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। हफ्ते के पहले दिन मरीजों की संख्या अधिक रहती है लेकिन पिछले दिनों हुई बारिश से मरीज इलाज के लिए कम पहुंचे। उन्होंने बताया कि बारिश में भीगने से बचें। गर्म और ताजा भोजन लें। बारिश में उबला पानी ही पिएं।

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएस खोलिया ने बताया कि बुजुर्गों को बारिश में भीगने से बचना चाहिए। ठंड अधिक होने से जोड़ों में दर्द की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में शरीर को ढक कर रखें। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सीएस भट्ट ने बताया कि बच्चे को बारिश में भीगने से बचाएं। नमी से बचने के लिए बच्चों को आरामदायक सूती कपड़े पहनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed