फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Health

अभियान:बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं:लोहाघाट अस्पताल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Health
लोहाघाट सीएचसी में रोगियों का उपचार करते डा.जितेंद्र जोशी। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लोगों को करीब 11 माह से एक्सरे की सुविधा नहीं मिल पा रही है। एक्सरे मशीन की खामी को तो ठीक नहीं किया जा सका लेकिन 31 किमी दूर पाटी से यहां मशीन को डीएम के आदेश के 24 दिन बाद भी नहीं लाया जा सका है। एक्सरे मशीन की खराबी से औसतन हर माह 330 लोग निजी अस्पताल में मोटी रकम खर्च कर एक्सरे कराने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

लोहाघाट अस्पताल में एक्सरे तकनीशियन तो है लेकिन सितंबर से एक्सरे मशीन खराब होने से इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से बीते 11 महीने में लोगों को बाहर एक्सरे कराने में करीब 18 लाख रुपये खर्च करने पड़े हैं।
विज्ञापन

5 अगस्त को डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने स्वास्थ्य विभाग को एक्सरे मशीन ठीक करने, मशीन ठीक नहीं होने की स्थिति में लोहाघाट में एक्सरे की वैकल्पिक व्यवस्था करने के आदेश दिए थे। डीएम के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग ने 6 अगस्त को पाटी की उपयोग में न आने वाली एक्सरे मशीन को लोहाघाट में लाने की हिदायत दी लेकिन इन आदेशों का आज तक क्रियान्वयन नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के लिए मरहम बने लोहाघाट के रेडियोलोजिस्ट
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट अस्पताल में बुधवार को सभी छह डॉक्टर (एमएस डॉ. मंजीत सिंह, डॉ. चित्रलेख, डॉ. जितेंद्र जोशी और डॉ. रवींद्र बोहरा, डॉ. सोनाली मंडल, डॉ. जुनेदा) मौजूद थे। वहीं रेडियोलोजिस्ट डॉ. एलएम रखोलिया बुधवार को अल्ट्रासाउंड करने के लिए पिथौरागढ़ जिला अस्पताल गए हैं। अस्पताल में दवाएं पर्याप्त हैं। कई मरीजों का कहना था कि एक्सरे नहीं होने से उन्हें निजी अस्पतालों से एक्सरे कराने को मजबूर होना पड़ रहा है।

व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं बारिश के चलते पाटी से एक्सरे मशीन अभी लोहाघाट नहीं लाई जा सकी है। मौसम ठीक होते ही मशीन लोहाघाट पहुंच जाएगी। डॉक्टरों के पांच रिक्त पदों को भरने की भी कवायद की जा रही है। डॉ. आरपी खंडूरी, सीएमओ, चंपावत।

लोहाघाट सीएचसी में खराब पड़ी एक्स-रे मशीन।

लोहाघाट सीएचसी में खराब पड़ी एक्स-रे मशीन।- फोटो : LOHAGHAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed