फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   He will come, he will remove the oppression, he will bring a new era ...

आएगी वो तो जुल्म मिटाएगी वो तो नया जमाना लाएगी... 

Wed, 13 Feb 2019 11:52 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूूराे लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूूराे लोहाघाट (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Wed, 13 Feb 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
He will come, he will remove the oppression, he will bring a new era ...
लोहाघाट में अपराजिता मुहिम के तहत शपथ लेते शिक्षक-शिक्षकाएं। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत शिक्षक संवाद कार्यक्रम हुआ। इस दौरान शिक्षकों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या रोकने, दहेज उत्पीड़न, शत-प्रतिशत मतदान, महिला हिंसा रोकने आदि मुद्दों पर मंथन किया गया। शिक्षकों ने समाज में व्याप्त बुराइयों से संयुक्त रूप से लड़ने के लिए आगे आने का संकल्प लिया। इस मौके पर 60 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शपथ पत्र भरे।  
विज्ञापन


ब्लॉक संसाधन केंद्र में वरिष्ठ शिक्षक जगदीश चंद्र जोशी की अध्यक्षता और राज्य आंदोलनकारी शिक्षक जीवन मेहता के संचालन में हुए संवाद कार्यक्रम में शिक्षक कृष्ण कुमार चौबे ने अपनी कविता तोड़ तोड़ के बंधनों को देखो बहिनें आती हैं, ओ देखो लोगों देखो देखो बहिनें आती हैं, आएगी वो तो जुल्म मिटाएगी वो तो नया जमाना लाएगी से कार्यक्रम का शुभारंभ कर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।  
विज्ञापन

शिक्षक कमलेश जोशी ने बेटियों को बेटों के समान सुविधाएं देने को लेकर कविता सुनाई। सुनीता ओली, निर्मला गोस्वामी, चंद्रा गड़कोटी, तारा अधिकारी आदि ने कहा कि आज के समय में भी महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। अक्सर महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं को देखते हुए वह अकेले घर से निकलने में कतराती हैं। शिक्षिकाओं ने महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा, छेड़खानी, दुर्व्यवहार को चुपचाप न सहते हुए इसके खिलाफ आवाज उठाने की बात कही। इस मौके पर शिक्षकों ने नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने और उनके चेहरों में मुस्कान लाने के लिए संकल्प लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम ये लोग रहे मौजूद  
निर्मला राय, पंकजलता वर्मा, ममता वर्मा, मंजू गोस्वामी, अपर्णा गुप्ता, अनीता, ममता राणा, संगीता भट्ट, राजकुमारी भट्ट, रेखा सिंह, शालिनी खर्कवाल, तारा अधिकारी, हंसी बिष्ट, रमा पंत, चंद्रलेखा, मीना अधिकारी, डॉ. रेनू पाटनी, आनंद मुरारी, दीप जोशी, मोहन चंद्र राय, कमल राय, जगदीश बोहरा, गिरीश चंद्र, रमेश पुनेठा,  नरेश गिरि,  ईश्वरी लाल साह, मुकेश साह, कमल कुमार राय, ओमप्रकाश भट्ट, नवीन लाल वर्मा, पीतांबर भट्ट, शिवराज सिंह, हरीश गोस्वामी, नवीन सिंह, विनय सार्की, शिवम वर्मा, दीपक सिंह आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed