फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   haye kakdi chile ma

हाय काकड़ी झिलै मां, नूंण पिसो सिलै मां...

Mon, 16 Oct 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Mon, 16 Oct 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
haye kakdi chile ma
खालगढ़ा के सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव में अपने फन का जौहर दिखाते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
विकास खंड लोहाघाट के खालगढ़ा में चल रहे सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जबरदस्त धूम मची हुई है। महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या पिथौरागढ़ और चंपावत के कलाकारों के नाम रही, जिनकी दिलकश प्रस्तुतियों पर दर्शक अपने स्थानों में थिरकने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन


दूसरी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरगोविंद बोहरा, सांसद प्रतिनिधि विजय माहरा, धर्मघर साधन सहकारी समिति के सचिव भय्यू बोहरा ने किया। उन्होंने भव्य आयोजन के लिए आयोजकों के प्रयासों को सराहा। मुख्य अतिथि ने आयोजन समिति को अपनी ओर से 5100 रुपये का सहयोग दिया।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ से आई प्रकाश रावत एंड पार्टी और जय गोलज्यू संस्कृति कला मंच चंपावत से दल नायक सुरेश राजन के नेतृत्व में आए कलाकारों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, जौनसारी, नेपाली, राजस्थानी गीतों की प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलाकारों ने हीरा समधनी नाची दे, कां छ तेरो जलेबी को डाब, हे विधाता मेरी की भै छ कसूर, हाई काकड़ी झिले मां, नूंण पिसो सिलै मां माया बैठी रये म्यर दिले मां, लठी टेकदे बोजो बोकदे ल्यांऊ ल्यांऊ गीत प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाह-वाही लूटी। कड़ाके की ठंड के बावजूद यहां कार्यक्रमों को देखने के लिए लोहाघाट, चंपावत, पुलहिंडोला, किमतोली, रौंसाल, पंचेश्वर, मटियानी, चमदेवल आदि स्थानों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।


संचालन दीपक जोशी, संजय पांडेय ने किया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष माधो सिंह अधिकारी, उपाध्यक्ष मोहित पांडेय, चांद सिंह बोहरा, सतीश चिल्कोटी, शिवराज अधिकारी आदि सहयोग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed