{"_id":"51b1026e99c62442dc908575aa510fee","slug":"has-long-queues-for-gas-cylinders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर के लिए लगी लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर के लिए लगी लंबी कतार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 27 Nov 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसोई गैस सिलेंडर को लेकर एक बार फिर संकट गहरा रहा है। यहां रसोई गैस केंद्र में सिलेंडर पाने के लिए लोगों को पापड़ बेलने पड़ रहे हैं। कुछ को सिलेंडर मिले, तो काफी लोग मायूस लौटे भी।
विज्ञापन
दिवाली बाद से एक बार फिर चंपावत में भी रसोई गैस सिलेंडर को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। शुक्रवार को सिलेंडर आने की सूचना पर गैस वितरण केंद्र में लंबी कतार लग गई। खासकर महिलाओं की भीड़ सबसे ज्यादा थी। सिलेंडर पाने के लिए धक्का-मुक्की से लेकर गरमागरमी तक की नौबत आई। गैस केंद्र प्रभारी एसके वर्मा और प्रकाश मुरारी ने बताया कि शुक्रवार को 222 सिलेंडर बांटे गए। इसके अलावा 43 लोग बैरंग लौटे।
विज्ञापन
बता दें कि चंपावत में इस वक्त करीब 545 सिलेंडरों का बैकलॉग चल रहा है। हल्दूचौड़ के प्लांट से नियमित अंतराल पर गैस सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। तल्लादेश सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सप्लाई में अवरोध आ रहा है। नागरिकों ने तुरंत आपूर्ति सामान्य करने की मांग की है।
विज्ञापन