फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Haridwar defeated Champawat Goral Club

हरिद्वार ने चंपावत गोरल क्लब को हराया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Haridwar defeated Champawat Goral Club
चंपावत। चल्थी के कठौल देवभूमि स्टेडियम में वीरपाल स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मैच में हरिद्वार की टीम ने गोरल क्रिकेट क्लब को सात रन से हराया। चंपावत क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा के मंडल अध्यक्ष गुमान सिंह, प्रधान बालम सिंह, अर्जुन सिंह, दीवान सिंह ने किया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी कर हरिद्वार ने 20 ओवर में 168 रन बनाए। उत्कृष्ट ने 38, प्रशांत ने 25 रन बनाए। चंपावत के गोरल क्रिकेट क्लब ने अच्छी टक्कर दी, लेकिन वह लक्ष्य से आठ रन पहले 161 रन पर आउट हो गई। कुणाल और बॉबी के 48-48 रनों के योगदान के बावजूद टीम नहीं जीत सकी। मनोज टकवाल और हर्षित अरोरा निर्णायक,विश्वास भट्ट स्कोरर रहे। क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों को ट्रैक सूट दिए गए। मैच में धीरज जोशी ने विशेष सहयोग किया। उद्घाटन मैच में क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पाटनी, सचिव नीरज वर्मा, शैलेंद्र सिंह, भगवान सिंह बोहरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed