फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Hardik Kharwal wins in classical singing

Champawat News: शास्त्रीय गायन में हार्दिक खर्कवाल ने मारी बाजी

Mon, 28 Aug 2023 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 28 Aug 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Hardik Kharwal wins in classical singing
बनबसा (चंपावत)। बनबसा में संपन्न हुई राष्ट्रीय युवा वाहिनी की राज्य स्तरीय नृत्य और गायन प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान किया गया। इस मौके पर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 40 लोगों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह महरा ने किया। प्रतियोगिता में बनबसा, टनकपुर, खटीमा, सितारगंज, हल्द्वानी और नैनीताल से आए कलाकारों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग गायन में गुरफान अली, विद्यांशु विश्वकर्मा, आनंद, जूनियर वर्ग में अभिनव चौड़कोटी, प्रतीक जोशी और क्रिस्टल बत्रा क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थानों पर रहे। जूनियर डांस में मनीषा उपाघ्याय, हिमांशी रावत, रश्मि पहले तीन स्थानों पर रहे। शास्त्रीय गायन जूनियर में हार्दिक खर्कवाल, आराध्या भट्ट, अनन्या, पुजारी पहले तीन स्थान प्राप्त किए। वाहनी के राष्ट्रीय सचिव प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि प्रतियोगिता में एक सौ से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

वहां पूर्व विधायक कैलाश गहतेड़ी के प्रतिनिधि पंकज कुमार, सांसद प्रतिनिधि संजय जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट, थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण, रविंद्र पांडेय, ललित वर्मा, कपिल भार्गव, उमेश चंद्र भट्ट, नीरज कापड़ी आदि थे। वाहनी के जिलाध्यक्ष अभिषेक गोयल ने आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed