फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Hanuman Jayanti in Simalta

सिमल्टा के हनुमान मंदिर में हुई हनुमान मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Jayanti in Simalta
ोनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सिमल्टा में जन संवाद में मौजूद विधायक कैलाश गहतोड़ी। संव? - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। सिमल्टा गांव में शनिवार को हनुमान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई। यह मूर्ति राजस्थान से लाई गई है। पुरोहित चंद्रशेखर जोशी ने सभी धार्मिक अनुष्ठान कराए। महिलाओं ने भजन कीर्तन किए। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने भी वहां पूजा, अर्चना की। इस दौरान वैदिक ऋचाओं की गूंज से समूचा माहौल भक्तिमय हुआ।
विज्ञापन

आयोजक हेम चंद्र पांडेय और गिरीश चंद्र पांडेय ने बताया कि रविवार को हवन, यज्ञ, भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। कार्यक्रम में बीडीसी सदस्य राकेश पांडेय, प्रधान गिरीश पालीवाल, पूर्व प्रधान उमेश पांडेय, गोविंद बल्लभ पंत, हरीश पांडेय, दीपक थ्वाल, मुकेश थ्वाल, सुरेश जोशी, निर्मल पालीवाल, मनोज रावत ने सहयोग दिया।
विज्ञापन

हनुमान जयंती पर भंडारा हुआ
लोहाघाट (चंपावत)। हनुमान जयंती पर लोहाघाट और देवीधार स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने रामायण पाठ करने के साथ बजरंगबली का आशीर्वाद पाया। लोहाघाट के हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ के समापन के बाद हुए भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में पुजारी पंडित जगदीश ओली, दीपक सुतेड़ी, सुनील चौबे, राजू गड़कोटी, गोविंद वर्मा, भास्कर गड़कोटी, सुरेंद्र बिष्ट, ईश्वरी लाल साह, दानू सुतेड़ी आदि ने सहयोग किया। इधर देवीधार के हनुमान मंदिर में देवीधार मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष जीवन मेहता की पहल पर सुंदरकांड पाठ हुआ। मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। यहां प्रकाश राय, बाबा भुवन गिरी, जीवन राय, प्रकाश मेहता, विपिन चंद्र जोशी, सचिन जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमान जयंती पर यज्ञ, हवन
पिथौरागढ़। जिले में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रमुख हनुमान मंदिरों में पूजा, अर्चना कर सुख, समृद्धि की कामना कर भजन, कीर्तन किए गए। नगर में दयानंद इंटर कॉलेज स्कूल कच्चाहारी कुटी में यज्ञ, हवन हुआ। इसमें राजस्थान के बीकानेर से आए यजमान कौशल्या, पवन राज, हवन राज ने आहूति दी। ब्रह्मचारी डॉ. गुरुकुलानंद कच्चाहारी ने यज्ञ का महत्व बताया। उन्होंने ब्रह्मचर्य जीवन को हनुमान की शक्ति का राज बताया। वैदिक पुरोहित गोपाल दत्त सती ने बताया कि आधुनिक समय में वेद मार्ग ही हमारे जीवन का उत्कृष्टता प्रदान कर सकता है। इस मौके पर गंगा दत्त जोशी, बसंत उप्रेती, डॉ. तारा सिंह, रोहित फुलारा, प्रमीला बोरा आदि मौजूद रहे।

हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया
टनकपुर (चंपावत)। विवेकानंद विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में प्रार्थना सभा में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया। छात्र आयुष पांडे एवं छात्रा सौम्या शर्मा, प्रीति भंडारी, दीपाली चंद ने रामभक्त भगवान हनुमान के जीवन के बारे में बताया। कहा गया कि हनुमान की पूजा भय से मुक्ति दिला सुरक्षा प्रदान करती है। इस मौके पर प्रधानाचार्य राकेश पांडे, आचार्य सुरेश जोशी ने भी विचार व्यक्त किए। आचार्य पूरन बोरा, हरीश चंद्र पांडे, ललित मोहन जोशी, जगदीश सिंह बोहरा, जीवन चंद्र जोशी, प्रभा पांडे, राजेश्वरी पांडे, रीता बोरा, गीता प्रजापति आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed