{"_id":"5d2e0d248ebc3e6cda5e7216","slug":"guru-poornima-champawat-news-hld349175213","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु पूर्णिमा पर हवन-यज्ञ का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु पूर्णिमा पर हवन-यज्ञ का आयोजन
विज्ञापन
ायकगोठ के अखिलतारिणी मंदिर में लगे मेले में उमड़ी भक्तों की भीड़।
- फोटो : TANAKPUR
चंपावत। गुरु पूर्णिमा पर्व पर मंगलवार को छतार स्थित शहीद शिरोमणी चिलकोटी चिल्ड्रन पार्क में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए हवन-यज्ञ का भी आयोजन किया गया।
पतंजलि और भारत स्वाभिमान मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हवन-यज्ञ किया गया। इस दौरान वीरांगना मंदोदरी देवी को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया। योग समिति जिलाध्यक्ष लोकमणी पंत की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र गहतोड़ी ने किया। इस मौके पर डॉ. डीडी जोशी, एनडी चिलकोटी, डॉ. बीसी जोशी, मीनाक्षी जोशी, रमेश पुनेठा, मणिप्रभा तिवारी, चंद्रकला सौन, दीपा धामी, जर्नादन चिलकोटी, चंद्र प्रकाश पुनेठा, कमल किशन जोशी, कमलाकांत जोशी, किरन नरियाल, शकुंतला गोस्वामी, आशा जोशी, रेनू जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
नायकगोठ के अखिलतारिणी भगवती मंदिर में लगा मेला
टनकपुर (चंपावत)। श्रावणी पूर्णिमा पर नायकगोठ के अखिलतारिणी भगवती मंदिर में मंगलवार को भव्य मेला आयोजित हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने मां भगवती की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने झोड़ा-चांचरी का गायन कर देवी मां की आराधना की। मंदिर के पुराजी पं. हरिनंदन जोशी के पौरोहित्य में विशेष पूजा का आयोजन हुआ।
श्रावणी पूर्णिमा पर नायकगोठ के अखिलतारिणी मंदिर में हर साल भव्य मेला लगाता है। इसमें नायकगोठ के अलावा आसपास के गांवों से भी काफी संख्या में श्रद्धालु देवी मां के दर्शन और पूजा-अर्चना करने आते हैं। मेले के आयोजन में निवर्तमान ग्राम प्रधान रेनू देवी, निवर्तमान बीडीसी सदस्य दीपा देवी, कृष्ण सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान जीत सिंह, विक्की धामी, चंद्रमोहन सिंह, महेश सिंह, दीपक सिंह उर्फ विट्ठल, गोविंद सिंह आदि ने सहयोग दिया।

चंपावत के छतार में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर किया गया हवन यज्ञ।- फोटो : CHAMPAWAT