{"_id":"5829f1084f1c1be0438fe2ba","slug":"guru-nanak-dev-was-celebrated-with-joy-the-festival-of-lights","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षोल्लास से मनाया गया गुरुनानक देव प्रकाश पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षोल्लास से मनाया गया गुरुनानक देव प्रकाश पर्व
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Mon, 14 Nov 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
गंगा स्नान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गुरुनानक देव जी का प्रकाशोत्सव पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरु सिंह सभा की ओर से गुरुद्वारे में शबद कीर्तन के साथ विशेष अरदास का आयोजन किया। ग्रंथी ज्ञानी प्रताप सिंह, सर्वजीत सिंह के साथ टनकपुर और बनबसा के सिखों ने विशेष पाठ किया। इस मौके पर गुरुद्वारे में आयोजित लंगर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद छका। गुरुनानक देव प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे को विशेष रोशनी से सजाया गया था। इस मौके पर गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान सरदार सुरजीत सिंह, मनमीत सिंह, अमृतपाल सिंह, बरियाम सिंह, कुलविंदर सिंह, गुरसिमर सिंह, अवतार सिंह, सिम्पी, गोलू साहनी, जसवंत सिंह बब्बू आदि ने कार्यक्रम के आयोजन में विशेष सहयोग दिया।