{"_id":"834b35d143eca04eb8815120a43825f7","slug":"guest-teachers-will-first-honorarium-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिथि शिक्षकों को पहली बार मिलेगा मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिथि शिक्षकों को पहली बार मिलेगा मानदेय
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Sat, 12 Dec 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिथि शिक्षकों को नियुक्ति के तीन माह बाद अब पहली बार मानदेय का भुगतान मिलने जा रहा है। मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय को राज्य सरकार से बजट प्राप्त होते ही जिले के चारों खंड शिक्षाधिकारियों के खातों में धनराशि आवंटित कर दी गई है। अतिथि शिक्षकों को प्रवक्ता पद पर 150 रुपये प्रतिवादन और एलटी स्तर पर 125 रुपये प्रति वादन की दर से मानदेय का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
जिले में प्रवक्ता तथा एलटी स्तर के चार सौ अतिथि शिक्षक सेवारत हैं। जिन्हें इस वर्ष 15 अगस्त से 89 दिनों के अनुबंध पर नियुक्त किया गया था। नियुक्ति के बाद इन्हें अभी तक कोई भुगतान नहीं किया गया था। मानदेय की पहली किश्त आने के बाद शासन से यह निर्देश प्राप्त हुए हैं कि अतिथि शिक्षकों को प्रतिवादन भुगतान किया जाए। अतिथि शिक्षकों का 89 दिनों का अनुबंध समाप्त होने के बाद उन्होंने अपना दोबारा अनुबंध भरा है। फिलहाल उन्हें दो से तीन माह का ही मानदेय का भुगतान हो पाएगा।
विज्ञापन
प्रति वादन भुगतान से शिक्षकों को होगा नुकसान
अतिथि शिक्षक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश चम्याल का कहना है कि मुख्यमंत्री ने उन्हें नियत वेतन दिए जाने की घोषणा की थी। लेकिन अब वादन के हिसाब से भुगतान किए जाने की बात कही जा रही है। इससे अतिथि शिक्षकों को पूरे दिन काम करने के बावजूद काफी आर्थिक हानि उठानी पड़ेगी। उनका कहना है कि व्यायाम कला जैसे विषय अध्यापकों को केवल दो या तीन विषय ही मिल पा रहे हैं। उनका कहना है कि अतिथि शिक्षक चाहते हैं कि उन्हें संविदा में मानदेय के साथ नियुक्त किया जाए, साथ ही जिन पदों में वह कार्यरत हैं, उन्हें सरकार रिक्त न समझा जाए।
विज्ञापन