{"_id":"584192874f1c1b626bde6b13","slug":"guest-teachers-sought-by-appointment-in-tanakpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट टीचरों ने मांगी नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेस्ट टीचरों ने मांगी नियुक्ति
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Fri, 02 Dec 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
गेस्ट टीचरों ने मांगी नियुक्ति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर। तदर्थ नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलित अतिथि शिक्षकों ने शुक्रवार को 28वें दिन भी तहसील कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने कहा कि समय रहते सरकार ने उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो आंदोलन और धारदार बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि निष्ठापूर्वक सेवा के बावजूद सरकार का अतिथि शिक्षकों के प्रति उदासीन रवैया कतई बर्दाश्त करने लायक नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार उनके सब्र की परीक्षा न ले, वरना इसके गंभीर परिणाम होंगे। धरना, प्रदर्शन में संगठन के संरक्षक दीपक बिष्ट, रोमा कठायत, लक्ष्मी चंद, शीला जोशी, नेहा जोशी, रेखा जुकरिया, प्रियंका खर्कवाल, मंजू खोलिया, अंजू रानी, सुनील भट्ट, रवि कुमार, कुलदीप पंत, सौरभ पंत, दीपक भट्ट, कमलेश नाथ, मोहन कलौनी आदि थे।
विज्ञापन