{"_id":"68ceea0d2175204ea8068f46","slug":"guest-teachers-expressed-their-displeasure-over-not-getting-their-salaries-on-time-champawat-news-c-229-1-shld1019-129632-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: समय पर वेतन न मिलने पर अतिथि शिक्षकों ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: समय पर वेतन न मिलने पर अतिथि शिक्षकों ने जताई नाराजगी
Sat, 20 Sep 2025 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 20 Sep 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में वेतन की मांग करते अतिथि शिक्षक। स्रोत: शिक्षक
लोहाघाट (चंपावत)। माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ ने वेतन न मिलने पर गहरी नाराजगी जताई है। शिक्षकों ने विभाग से जल्द उनका वेतन देने की मांग की है।
ब्लाॅक अध्यक्ष बसंत बोहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में अतिथि शिक्षकों ने कहा कि वह 10 वर्षों से शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। समय पर वेतन न मिलने, दीर्घकालीन अवकाश का वेतन न मिलने से आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। अतिथि शिक्षकों ने विभागीय अधिकारियों पर वेतन आहरित करने में विलंब करने और दीर्घ कालीन अवकाश का मानदेय आहरित न करने का आरोप लगाया है।
अतिथि शिक्षकों का कहना है कि सीईओ एमएस बिष्ट ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों से अतिथि शिक्षकों के ऑनलाइन, ऑफलाइन शिक्षण कार्य के आधार पर माह जून, जनवरी का वेतन आहरित करने का निर्देश दिया था लेकिन उन्हें वेतन नहीं मिल पा रहा है। उनका कहना था कि अतिथि शिक्षकों को माह अगस्त 2025 की अवधि का मानदेय भी नहीं मिल पाया है। कहा जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती वह तब तक शिक्षण कार्य को छोड़ अन्य कोई भी कार्य नहीं करेंगे। इस मौके पर सुभाष गोस्वामी, बसंत बोहरा, राजेंद्र अधिकारी, अनीता अधिकारी, गीता बोहरा, तनुजा राय आदि रहे।