फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Guest teachers did not get six months honorarium

अतिथि शिक्षकों को छह माह से नहीं मिला मानदेय

Wed, 01 Mar 2017 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 01 Mar 2017 09:12 PM IST
विज्ञापन
 जिले के विभिन्न स्कूलों में तैनात किए गए अतिथि शिक्षकों को छह माह से मानदेय नहीं मिल पाया है। इससे अतिथि शिक्षकों में आक्रोश है। बुधवार को अतिथि शिक्षक संघ की जिला इकाई की बैठक में शासनादेश के अनुरूप नियत मानदेय के तत्काल भुगतान करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष भुवन प्रथौली की अध्यक्षता और उपाध्यक्ष चंचल सिंह कुंवर के संचालन में हुई बैठक में वक्ताओं का कहना था कि सितंबर से अतिथि शिक्षक जिले के राजकीय इंटर कॉलेज और हाईस्कूलों में कार्यरत हैं, लेकिन अभी तक उनको किसी भी प्रकार के मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। प्रत्येक विकासखंड में प्रति शिक्षक 15 हजार रुपए मासिक मानदेय का शासनादेश और बजट आ चुका है। इसके बाद भी अतिथि शिक्षकों को छह माह से मानदेय से वंचित किया गया है।
विज्ञापन


वक्ताओं ने इस बात पर भी आपत्ति जताई कि मानदेय नियत होने के पश्चात भी कई जगह केवल कार्य दिवसों की ही गणना की जा रही है। शासनादेश में स्पष्ट है कि अतिथि शिक्षकों को प्रतिमाह 15 हजार रुपए का भुगतान किया जाए। अतिथि शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि उनके अधिकारों का हनन किया गया तो वह उग्र आंदोलन चलाने को बाध्य हो जाएंगे, जिसकी शुरूआत ब्लाक कार्यालय से जिला तथा निदेशालय स्तर तक होगी। बैठक में रविंद्र बिष्ट, बसंत बोहरा, नवीन पुनेठा, हेम चंद्र सोराड़ी, राजू अधिकारी, मोहन चिलकोटी, अमित गहतोड़ी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed