फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Guest Teacher united

गेस्ट टीचरों की नई जिला कार्यकारिणी गठित

Thu, 12 Jan 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Thu, 12 Jan 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
Guest Teacher united
गेस्ट टीचर एकजुट - फोटो : अमर उजाला

चंपावत। निर्वाचन आयोग की अनुमति के बाद जिला मुख्यालय में बृहस्पतिवार को गेस्ट टीचरों की बैठक हुई। इसमें नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया। साथ ही चंपावत, लोहाघाट विकासखंड के लिए ब्लॉक अध्यक्षों का चुनाव भी किया गया। 

विज्ञापन

गोरलचौड़ मैदान में हुई बैठक में पुरानी जिला कार्यकारिणी को भंग कर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित हुई।

इसके लिए भुवन प्रथोली अध्यक्ष, चंचल सिंह कुंवर उपाध्यक्ष, दीपज्योति अधिकारी महिला उपाध्यक्ष, रवींद्र सिंह महासचिव, अमित गहतोड़ी कोषाध्यक्ष, मोहन चिलकोटी को संरक्षक चुना गया। नवीन चंद्र पुनेठा को चंपावत, बसंत सिंह बोहरा को लोहाघाट का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान बबीता बिष्ट, अंजलि बिष्ट, मनीष जोशी, हरीश मेहता, हेम सोराड़ी आदि गेस्ट टीचर थे।
विज्ञापन


चंपावत। गेस्ट टीचर संगठन की बैठक में जाड़े की छुट्टियों में बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं चलाने का निर्णय लिया गया। गेस्ट टीचरों का कहना था कि पूर्व में हड़ताल और नियुक्ति प्रक्रिया में देरी के कारण विद्यार्थियों का जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई अतिरिक्त कक्षाएं चलाकर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed