{"_id":"67bb6907d4a0892ad20c3b33","slug":"green-everything-yellow-japat-continuous-hanumat-bira-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-120409-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: नासै रोग हरे सब पीरा। जपत निरंतर हनुमत बीरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: नासै रोग हरे सब पीरा। जपत निरंतर हनुमत बीरा
Sun, 23 Feb 2025 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र के गैंडाखाली स्थित प्रमुख श्रीराम मंदिर के पांचवें वार्षिकोत्सव में हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ से माहौल भक्तिमय हो गया। इसके बाद विशाल भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
रविवार को श्रीराम मंदिर सेवा समिति के वार्षिकोत्सव में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। समाजसेवी रिपुदमन सिंह तड़ागी ने बताया कि हनुमान चालीसा और सुंदर कांड पाठ से माहौल भक्तिमय हो गया। शाम को भजन संध्या में बालाजी का गुणगान किया गया।
अनुष्ठान में ग्राम पंचायत गैड़ाखाली की प्रशासक निर्मला सामंत, मंदिर समिति अध्यक्ष देवेंद्र सामंत, उपाध्यक्ष कैप्टन हयात सिंह ठकुराठी, खीम सिंह बिष्ट, मोहन चंद्र त्रिपाठी, नारायण सिंह महर, शंकर सामंत, बिशन सिंह बोहरा आदि मौजूद रहे।