फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Government machinery helpless, God's door for water

सरकारी तंत्र लाचार, पानी के लिए देवता के द्वार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Government machinery helpless, God's door for water
पेयजल समस्या से जूझ रहे पम्दा काकड़ के ग्रामीण समस्या के समाधान के लिए लड़ीधूरा मंदिर में मां भगव - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट में सलना पम्दा पेयजल योजना क्षतिग्रस्त होने से एक सप्ताह से गांव में पेयजल संकट बना हुआ है। कई बार अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो अब परेशान महिलाओं ने देवी देवीताओं की चौखट पर गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पेयजल समस्या से परेशान देवकी देवी, मीना जोशी, कुसुम जोशी, सावित्री जोशी, त्रिलोकी देवी, कमला अधिकारी, हीरा अधिकारी, भावना अधिकारी, रेखा अधिकारी, सावित्री अधिकारी, हेमा अधिकारी लड़ीधूरा स्थित मां भगवती मंदिर पहुंचीं और पेयजल आपूर्ति सुचारु होने के लिए प्रार्थना की। महिलाओं का कहना है कि एक सप्ताह से गांव में पेयजल आपूर्ति ठप है जिससे उन्हें दैनिक कार्यों के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों से बार-बार प्रार्थना करके वे थक चुकी हैं इसलिए उन्होंने अब मां भगवती से पेयजल आपूर्ति सुचारु होने, अधिकारियों को बुद्धि देने एवं उन्हें अपने कार्य के प्रति सजग रखने की प्रार्थना की है।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना है कि विभाग इस पेयजल योजना को पूर्ण रूप से दुरुस्त करे। पिछले वर्ष अक्तूबर माह में आई आपदा के बाद से यह पेयजल लाइन कई बार बाधित हो चुकी है जिसका खामियाजा ग्रामीण गरीब जनता को भुगतना पड़ रहा है। महिलाओं के साथ उमेश्वर सिंह अधिकारी, नैन सिंह अधिकारी, शिवराज सिंह अधिकारी, नवल किशोर जोशी और चंद्रमोहन अधिकारी भी मंदिर पहुंचे थे। उनका कहना था कि सरकारी दफ्तरों में सुनवाई न होने पर उन्हें देवी- देवताओं से गुहार लगानी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिशुंग क्षेत्र में सड़क कटिंग के दौरान सलना पम्दा पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसमें करीब पांच-छह पेयजल पाइप टूटे हैं जिन्हें जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। - महेंद्र सिंह, अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed