{"_id":"5ac658e24f1c1b1a6a8b5954","slug":"government-degree-college-will-open-in-pati","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाटी में खुलेगा राजकीय डिग्री कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाटी में खुलेगा राजकीय डिग्री कॉलेज
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
पाटी में जनसभा को संबोधित करते सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पाटी में राजकीय डिग्री कॉलेज खोलने, कोरा लिफ्ट योजना स्वीकृत करने की घोषणा की। प्रदेश में 121 नए आपात चिकित्सा सेवा 108 वाहन सेवा शुरू करने की भी बात कही।
बृहस्पतिवार को रामलीला मैदान में हुई सभा में उन्होंने विकास को शीर्ष प्राथमिकता बताते हुए प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में जल्द ही सघन निगरानी केंद्र (आईसीयू) खोले जाएंगे। 14 अप्रैल को पिथौरागढ़ जिला अस्पताल से इसका शुभारंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में एक साल के भीतर डॉक्टरों के सभी पद भर दिए जाएंगे। 900 नर्सों की भर्ती जल्द की जाएगी। टेली मेडिसन के जरिए दूरदराज के लोगों को सुविधाएं दी जा रही हैं।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उच्च शिक्षा व सहकारिता मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि देवीधुरा में 11 करोड़ की लागत से राज्य के सबसे बेहतरीन विद्यालयों में से एक तैयार किया जा रहा है। उच्च शिक्षा में 877 सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति दो माह के भीतर करने की बात कही। सभा को लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, चंपावत के विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदत्त जोशी, पूर्व ब्लाक प्रमुख लक्ष्मण सिंह लमगड़िया ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
ये लोग कार्यक्रम में रहे मौजूद
ब्लाक प्रमुख पुष्पा लमगड़िया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकी लमगड़िया, दर्जा राज्य मंत्री हयात सिंह माहरा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, पाटी मंडल अध्यक्ष कुंदन राणा, बाराकोट के प्रमुख निर्मल माहरा, चंपावत के पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र तिवारी, कैलाश अधिकारी, मुकेश कलखुड़िया , डीएम डॉ.अहमद इकबाल, एसपी धीरेंद्र गुंज्याल, एसडीएम निर्मला बिष्ट, सीडीओ एसएस बिष्ट, पीडी एचजी भट्ट, डीडीओ आरसी तिवारी सहित तमाम अधिकारी मौजूद थे।
121 किसानों को दिया गया सस्ता कर्ज
पाटी (चंपावत)। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के तहत किसानों को चेक बांटे। उन्होंने धरौज के किसान दीपक बिष्ट को एक लाख रुपये का चेक देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। योजना के तहत 121 किसानों को करीब 1.02 करोड़ रुपये के ऋण बांटे।
जमीन पर बैठे पूर्व विधायक व पूर्व दर्जा मंत्री
पाटी (चंपावत)। सीएम की जनसभा में कई दिग्गज नेताओं को मंच पर जगह नहीं मिली। इनमें यूपी विधानसभा के दो बार सदस्य व उत्तराखंड में दर्जा मंत्री रहे केसी पुनेठा और भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष व दर्जा मंत्री रहे शिवराज कठायत भी शामिल हैं। दोनों वरिष्ठ नेता जमीन पर आम कार्यकर्ताओं की तरह बैठने को मजबूर हुए, जबकि इनसे काफी कनिष्ठ पदाधिकारी पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, मुकेश कलखुड़िया मंचासीन थे। अवमानना के सवाल पर भाजपा पाटी मंडल अध्यक्ष कुंदन राणा का कहना है कि मंच पर कुर्सियां कम होने से यह स्थिति आई है। जिले के प्रथम नागरिक और जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी भी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। बताया गया कि वे न्योता नहीं मिलने के चलते कार्यक्रम में नहीं आए।