फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Preparation to open RI office of Transport Department Champawat uttarakhand news in hindi

Champawat: परिवहन विभाग का आरआई कार्यालय खोलने की तैयारी, सौगात मिली अब ग्रामीणों को शुभारंभ का इंतजार

Fri, 11 Nov 2022 01:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत। Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Fri, 11 Nov 2022 01:42 PM IST
सार

भौगोलिक हालात और अधिक दूरी की वजह से पहाड़ के लोगों को हो रही दिक्कत को देखते हुए चंपावत में परिवहन विभाग का दूसरा कार्यालय खोलने की मांग लंबे समय से हो रही थी। चंपावत विकास एवं संघर्ष समिति की ओर से लगातार उठाई जा रही मांग के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में आरआई कार्यालय खोलने की अनुमति दी।

विज्ञापन
Preparation to open RI office of Transport Department Champawat uttarakhand news in hindi
चंपावत में गोरलचौड़ मैदान के इस भवन में खुल रहा है परिवहन कार्यालय। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT

विस्तार

जिले में परिवहन विभाग का संभागीय निरीक्षक (आरआई) कार्यालय खोलने की तैयारी पूरी हो गई है। शासन से मंजूरी के बाद गोरलचौड़ मैदान के पास राजकीय पॉलीटेक्निक के पुराने भवन में यह कार्यालय संचालित होगा। चंपावत में इस कार्यालय के खुलने का सबसे बड़ा लाभ वाहन स्वामियों को होगा। उन्हें फिटनेस और अन्य तकनीकी कारणों के लिए 75 से 150 किलोमीटर की दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।

विज्ञापन


जिले में वर्ष 2005 में टनकपुर में सहायक संभागीय परिवहन (एआरटीओ) कार्यालय खोला गया था। इस कार्यालय में 40 हजार से अधिक छोटे-बड़े वाहन पंजीकृत हैं। वर्ष 1997 में पहाड़-मैदान से मिलकर बनाए गए चंपावत जिले का 85 प्रतिशत हिस्सा पहाड़ी है लेकिन परिवहन विभाग का कार्यालय मैदानी क्षेत्र में स्थापित किया गया। भौगोलिक हालात और अधिक दूरी की वजह से पहाड़ के लोगों को हो रही दिक्कत को देखते हुए चंपावत में परिवहन विभाग का दूसरा कार्यालय खोलने की मांग लंबे समय से हो रही थी।
विज्ञापन


चंपावत विकास एवं संघर्ष समिति की ओर से लगातार उठाई जा रही मांग के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में आरआई कार्यालय खोलने की अनुमति दी। संभागीय निरीक्षक के अलावा तीन लिपिक और चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को दूसरी जगह से संबद्ध किया जाएगा। इस कार्यालय में वाहनों का पंजीकरण नहीं होगा। पंजीकरण टनकपुर एआरटीओ कार्यालय में ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: जिन विभागों से आय बढ़ने की आस, वही कर रहे हैं निराश, राजस्व बढ़ाने के उपाय ढूंढ रही सरकार

चंपावत में परिवहन विभाग का संभागीय निरीक्षक (आरआई) कार्यालय गोरलचौड़ मैदान के पास राजकीय पॉलीटेक्निक के पुराने भवन में खुलेगा। उद्घाटन के बाद इसे शुरू किया जाएगा। उद्घाटन इसी माह होने की संभावना है। -सुरेंद्र कुमार, एआरटीओ, चंपावत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed