{"_id":"baf5f62a7b4df262a56f0b03e25de6c5","slug":"gorlchaud-take-the-cracker-market-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बदला फैसला, गोरलचौड़ में लगेगा पटाखा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बदला फैसला, गोरलचौड़ में लगेगा पटाखा बाजार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sun, 08 Nov 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटाखा बाजार के स्थान को लेकर तीसरी बार संशोधन किया गया है। गोरलचौड़ के बाद भैरवां तिराहे के निर्णय में फिर से बदलाव किया गया है। रविवार को इसे दोबारा से गोरलचौड़ मैदान में लगाने का एलान हुआ है।
विज्ञापन
व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन गिरि ने बताया कि भैरवां तिराहे में खेतों में आग के लुट्टे और कतिपय दूसरे कारणों से पटाखा बाजार के लिए उपयुक्त नहीं था। प्रशासन से मंत्रणा के बाद अब यह बाजार गोरलचौड़ मैदान में लगेगा। प्रशासन ने परीक्षण के बाद करीब 40 पटाखा लाइसेंस दे दिया है।
विज्ञापन
उधर, चंपावत मोटर स्टेशन रोड के किनारे दिवाली की सामग्री बेचने को लेकर पुलिस द्वारा कई बार बेवजह आपत्ति की गई, जिस पर रविवार पूर्वान्ह को लोगों ने विधायक हेमेश खर्कवाल से शिकायत की। विधायक ने मौके से ही पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात कर यातायात को बाधित हुए बगैर रोड के किनारे दुकान लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जवाहर पार्क में लगेंगी पटाखों की दुकानें
लोहाघाट (चंपावत)। यहां पटाखों की दुकानें जवाहर पार्क में लगाई गई हैं। पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से ये निर्णय लिया है। पुलिस के सख्त रवैये के चलते पटाखों की दुकानें टाउन हॉल के सामने जवाहर पार्क में लगनी शुरू हो गई हैं। सोमवार को धनतेरस से बाजार गुलजार होने की व्यापारी उम्मीद कर रहे हैं। थानाध्यक्ष मनोज रतूड़ी के अनुसार नगर क्षेत्र में जारी पटाखा लाइसेंस के निर्धारित स्थान से दूसरी जगह इसकी बिक्री किए जाने पर पुलिस तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करेगी। इस दिशा में फायरब्रिगेड के कर्मचारी भी बराबर नजर रखे हुए हैं।