{"_id":"591745d54f1c1b15228528b9","slug":"gopis-worshiped-mother-katyani-on-the-ganges-coast","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपियों ने गंगा तट पर की मां कात्यानी की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपियों ने गंगा तट पर की मां कात्यानी की पूजा
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
Updated Sat, 13 May 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले के पाटी विकासखंड के खरही ग्राम पंचायत में चल रही कृष्ण लीला शुक्रवार को नवें दिन भी जारी रही। नवें दिन की लीला में गोपियां अपने आराध्य देव श्री कृष्ण को वर के रुप में प्राप्त करने गंगातट पर मां कात्यायनी की पूजा करती हैं। इसके बाद वे अगहन मास में स्नान करने पनघट में जाती हैं।
यमुना में गोपियां स्नान करती हैं लेकिन श्रीकृष्ण उनके सारे कपड़े चुराकर कदम के पेड़ पर चढ़ जाते हैं। गोपियों के चिल्लाने पर श्री कृष्ण मुरली बजाकर गोपियों को अपने-अपने वस्त्रों को ले जाने को कहते हैं और गोपियों से कहते हैं कि जल में बिना वस्त्र पहने स्नान करना पाप है, जल में वरुण देव का वास होता है। गोपियों के क्षमा याचना करने पर कृष्ण उनके वस्त्रों को लौटा देते हैं।
विज्ञापन
उसके बाद गोपियां कृष्ण की मुरली चुराने की योजना बनाती हैं और आंखों में पट्टी बांधकर आंख मिचोली खेल के दौरान मुरली चुरा लेती हैं। कृष्ण को काफी सताने के बाद राधा मुरली लौटा देती है। जमुना तट पर हंस और ब्राह्मण तपस्या करते हैं इतने में अरिष्ठासुर नामक दैत्य कहता है कि इस नगरी मे राम नाम लेने वाले का उदर फाड़कर इसकी आंतों की माला बनाकर लटकाऊंगा। लेकिन कृष्ण सुदर्शन चक्र से उसका सिर काट देते है और ब्राह्मणों की रक्षा करते हैं।
विज्ञापन