फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Good scope in tourism.

चंपावत जिले में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं: जावलकर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Good scope in tourism.
चंपावत के पूर्णागिरि क्षेत्र का निरीक्षण करते पर्यटन सचिव दिलीप जावलेकर। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/टनकपुर। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने पर्यटन की दृष्टि से जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। दो दिनी भ्रमण पर चंपावत पहुंचे पर्यटन सचिव ने पूर्णागिरि-रोपवे, नंधौर अभयारण्य (बूम) क्षेत्र का अधिकारियों के साथ भ्रमण किया।
विज्ञापन

उन्होंने पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए अधिकारियों से कार्ययोजना तैयार करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कि चंपावत जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए इन स्थानों को और अधिक विकसित और प्रचारित करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से जिले में स्थित विभिन्न पर्यटन स्थलों की स्थिति और उनमें आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। नए पर्यटन स्थल विकसित करने के निर्देश भी दिए। भ्रमण के दौरान उन्होंने मुडियानी में स्थित कोल्ड स्टोरेज और नर्सरी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इसके बाद पर्यटन सचिव ने पुरानी लीसा फैक्ट्री और चाय फैक्ट्री के अलावा केएमवीएन की लीसा फैक्ट्री का भी निरीक्षण किया। उन्होंने हिंगला देवी में निर्मित होने वाले रोपवे के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली और पर्यटन की दृष्टि से चाय बागान को भी देखा। इस दौरान एसडीएम टनकपुर हिमांशु कफल्टिया, एसडीएम सदर अनिल चन्याल, जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़, चाय बोर्ड प्रबंधक डेसमंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed