फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Gone to remove hoardings mounted on trees

पेड़ों पर लगे होर्डिंग्स हटाने को चली मुहिम

Tue, 10 May 2016 09:51 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत Updated Tue, 10 May 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
Gone to remove hoardings mounted on trees
पेड़ों पर लगे होर्डिंग्स हटाने को चली मुहिम - फोटो : अमर उजाला

जिला प्रशासन एवं वन विभाग की सतर्कता के बाद स्थानीय स्तर पर देवदार के पेड़ों को सुखाने पर रोक जरूर लगी हैं, मगर अब एक नई चुनौती मुुंह बाएं खड़ी है। अब कतिपय बाहरी लोग पेड़ों पर पोस्टर आदि लगाने के लिए कीलों का उपयोग कर रहे हैं और ये कीलें भी आकार में दो इंच से बड़ी हैं। कीलों के इस्तेमाल से देवदार पेड़ों के सूखने का खतरा बना है। यहां के कई नागरिकों ने मंगलवार को पेड़ों पर लगे होर्डिंग्स हटाने की मुहिम चलाई।

विज्ञापन


चंपावत से लेकर लोहाघाट में जगह-जगह कानून की परवाह किए बगैर देवदार के पेड़ों पर बड़ी-बड़ी कीलों को ठोक कर होर्डिंग्स लगाए गए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता जीवन बगौली, हेम बहुगुणा, प्रदीप कुमार, रमेश सिंह, राहुल कुमार आदि ने मंगलवार को जिला मुख्यालय से लोहाघाट तक करीब 24 होर्डिंग्स को पेड़ों से हटाया गया। इन नागरिकों का कहना था कि जिला प्रशासन द्वारा सिर्फ दावे किए जा रहे हैं। हकीकत में देवदार को बचाने के लिए कड़े कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। पेड़ों में लगाए गए बड़े-बड़े पोस्टर महकमे से लेकर जिला प्रशासन तक को नजर नहीं आ रहे हैं। युवाओं का कहना था कि उन्होंने जब होर्डिंग्स पर अंकित मोबाइल नंबरों से बात करनी चाही, तो वहां से अभद्रता की गई। बाद में उनके पास नैनीताल से वन विभाग का अधिकारी बोलने का फोन आता है।
विज्ञापन


इन नागरिकों ने जिलाधिकारी से ऐसे तत्वों पर कार्रवाई करने की मांग की है। युवाओं ने ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर वन क्षेत्राधिकारी दीप जोशी का कहना था कि वन विभाग से अनुमति लिए बिना होर्डिंग्स ठोके गए हैं। इन्हें विभाग द्वारा जल्द ही हटाया जाएगा। साथ ही होर्डिंग्स लगाने वालों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed