फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Goddess Festival will start with the tableau

देवीधार महोत्सव का झांकी के साथ होगा आगाज

Sun, 22 Jul 2018 10:39 PM IST
अमर उजाला /ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला /ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)। Updated Sun, 22 Jul 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
Goddess Festival will start with the tableau
देवीधार महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देते पदाधिकारी और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
शहर के समीप देवीधार में होने वाले पांच दिवसीय 19वें देवी महोत्सव का सोमवार को विधायक पूरन सिंह फर्त्याल शुभारंभ करेंगे। महोत्सव समिति के अध्यक्ष जीवन मेहता ने बताया कि इस दौरान शिवालय मंदिर से देवीधार तक मां भगवती की आकर्षक झांकी निकाली जाएगी। महोत्सव को लेकर रायनगर चौड़ी, कलीगांव, डैंसली और गोरखानगर के लोगों में गजब का उत्साह है। रविवार को देवीधार मंदिर प्रांगण में हुई बैठक में तैयारियों का जायजा लिया गया।  

जबकि विशिष्ट अतिथि एसडीएम आरसी गौतम, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा और जिला पंचायत सदस्य सुषमा फत्र्याल होंगी। प्रकाश राय के संचालन में हुई बैठक में नरेश राय, आनंद राय, मदन राम, कैलाश राम, जीवन राम, रोहित बिष्ट, सोनू बिष्ट, गोपाल सिंह पुजारी, भूपेश राय, महेश राय, दिनेश सिंह, रोहित सिंह, संतोष आदि ने महोत्सव को अध्यात्म व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए भव्यता प्रदान करने में सभी से सहयोग करने का आग्रह किया।  
विज्ञापन


पांच दिवसीय महोत्सव में ये होंगे कार्यक्रम  
23 जुलाई को सुबह देवीधार के सभी मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना होगी। सायं 5.30 बजे देवीधार मंदिर में महोत्सव का विधिवत उद्घाटन होगा।  
24 जुलाई को शैक्षिक मेला और खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ होगा।  
25 जुलाई को प्राथमिक और जूनियर वर्ग की कविता लेखन, ओपन वर्ग की मेंहदी प्रतियोगिता, प्राथमिक और जूनियर वर्ग की चित्रकला के अलावा पारंपरिक परिधानों में झोड़ा प्रतियोगिता।   
विज्ञापन
विज्ञापन

26 जुलाई को प्राथमिक व जूनियर वर्ग की सुलेख, विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन,  भजन, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होगी। विभिन्न सांस्कृतिक दल रंगारंग कार्यक्रम पेश करेंगे। रात में रायनगर चौड़ी, कलीगांव और डैंसली में देवी जागरण होगा।  
27 जुलाई को मेले का मुख्य आकर्षण तीनों गांवों से निकलने वाली देवी रथ यात्राएं होंगी। इसी दिन महोत्सव का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed