फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Glee celebrated Christmas Day

उल्लास से मना क्रिसमस-डे

Fri, 25 Dec 2015 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर Updated Fri, 25 Dec 2015 09:56 PM IST
विज्ञापन
Glee celebrated Christmas Day

प्रभु यीशु का जन्म दिन क्रिसमस-डे ईसाई समाज ने पूरे उल्लास से मनाया। चंपावत की छीड़ापानी चर्च में पॉस्टर सुरेंद्र सिंह ने प्रभु यीशु द्वारा दिए गए मानवता के संदेश को सुनाया। गीत सहित तमाम रंगारंग कार्यक्रम हुए। इस मौके पर चाय बोर्ड के प्रभारी डेसमंड बर्कबेक सहित ईसाई समाज के कई लोग मौजूद थे।

विज्ञापन


लोहाघाट में क्रिसमस-डे पर भी एबटमाउंट चर्च में सन्नाटा पसरा रहा। अलबत्ता यहां स्कूली छात्रों ने पिकनिक मनाई। इस चर्च में एमडी स्ट्रांग के रहते स्थानीय लोगों के अलावा बनबसा से आने वाले बच्चे भी क्रिसमस को जोश-ओ-खरोश से मनाते थे, मगर एमडी स्ट्रांग के निधन के बाद अब यहां प्रार्थना सभा नहीं होती है। इस क्षेत्र में ईसाईयों के केवल दो परिवार रहते हैं। उन्होंने अपने घर में ही क्रिसमस की खुशियां मनाई।
विज्ञापन


टनकपुर में ईसाई समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशु के जन्मदिन क्रिसमस-डे पर गिरजाघरों में प्रार्थना की। ज्ञानखेड़ा स्थित मैथोडिस्ट चर्च में फादर सुनील कुमार ने प्रार्थना कराई। इस मौके पर चर्च के प्रबंधक सुंदर लाल, खजानची अनिल पैट्रिक ने सभी को क्रिसमस की बधाई दी। इधर, ककरालीगेट स्थित कैथोलिक चर्च में फादर फेलिक्स लोबो ने प्रार्थना कराई। बैथनी जीवन धारा में भी सिस्टर प्रीति के नेेतृत्व में क्रिसमस-डे हर्षोल्लास से मनाया गया। विधायक हेमेश खर्कवाल, पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन रावत, समाजसेवी धर्मानंद पांडेय, अमित भट्ट, अनिल चौधरी आदि ने गिरजाघरों में जाकर ईसाई समुदाय के लोगों को क्रिसमस-डे की बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed