{"_id":"5dd6be5b8ebc3e549d04072f","slug":"given-memorandum-to-minister-tanakpur-news-hld364921932","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समस्याओं के समाधान को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विभाग की ओर से सौंपे गए फोन से कार्य करने में हो रही दिक्कतों का हवाला दिया है।
बृहस्पतिवार को बनबसा स्थित यूपी सिंचाई विभाग के विश्रामगृह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ जिलाध्यक्ष लीला महर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मंत्री रेखा आर्या को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लिखा कि विभागीय कार्य संपादित करने को कार्यकर्ताओं को मोबाइल फोन दिए गए हैं। कई कार्यकर्ता कक्षा पांच से आठ तक ही शिक्षित हैं इसलिए उनको फोन चलाने में दिक्कतें हो रही हैं।
इसके चलते कार्यकर्ता मोबाइल से विभागीय कार्य करने से मना कर रही हैं। ज्ञापन में लिखा कि 7500 रुपये मानदेय लेने वाली कार्यकर्ताओं को साढ़े नौ हजार रुपये का फोन दिया जाना तर्क संगत नहीं है।
विज्ञापन
कार्यकर्ता देय फोन का रख रखाव एवं रिचार्ज कराने में असमर्थ हैं। उन्होंने बढ़े मानदेय का भुगतान भी नहीं किए जाने की बात मंत्री के समथ रखी। मंत्री ने कार्यकर्ताओं को उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थीं।