फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Give women equal rights

महिलाओं को समान अधिकार दो

Wed, 08 Mar 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 08 Mar 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
Give women equal rights
महिला दिवस पर चंपावत में रैली निकालती जीजीआईसी की छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले के कई हिस्सों में रैली, गोष्ठी सहित कई कार्यक्रम हुए। महिलाओं को अधिकारों के लिए मुखर हो आवाज उठाने का आह्वान करते हुए चंपावत में आंगनबाड़ी, आशा वर्कर्स, जीजीआईसी की छात्राओं ने रैली निकाली।  महिलाओं को समानता अधिकार दिए जाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में एसडीएम सीमा विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में एसीएमओ डॉ.रश्मि पंत, क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के जिला समन्वयक दुर्गेश सिंह ने महिला अधिकारों के अलावा महिला सशक्तीकरण के लिए उठाए जा रहे उपायों की जानकारी दी। बेटी को गोद लेने वाले दंपतियों को बाल विकास परियोजना ने सम्मानित किया। भाषण प्रतियोगिता की विजेता चयनिका पांडेय, सपना भंडारी, गुंजन मेहता को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर सीएमएस डॉ.आरके जोशी, डॉ.उदय शंकर, बाल विकास की एसडीपीओ लक्ष्मी पंत, आशा जोशी, गीता राजपूत, कमला मर्तोलिया, तनुजा वर्मा, जीवन बगौली, डीपीएम गौरव पांडेय, हेम बहुगुणा, मुकेश जोशी, हरीश पांडेय, अशोक जोशी, डॉ.कामिनी मेहरा, रामनारायण खर्कवाल, तनुजा वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सीजेएम मंजू सिंह मुंडे की अध्यक्षता में जिला जजी सभागार में हुए कार्यक्रम में महिलाओं को समानता अधिकार दिए जाने पर जोर दिया गया। डीजीसी भास्कर मुरारी के संचालन में हुई गोष्ठी में सिविल जज जूनियर डिवीजन आलोक राम त्रिपाठी ने महिला अधिकारों की जानकारी दी। इस मौके पर जजी की महिला कर्मी दीपा, मांडवी, मंजरी, ऋचा, मीना मेहता के अलावा अधिवक्ताओं ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसबी की पंचम वाहिनी में कार्यवाहक कमांडेंट राजीव भट्ट के दिशा-निर्देशन में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.संगीता त्रिपाठी, डॉ.गीता पुनेठा ने महिलाओं को स्वस्थ रहने के तरीके बताए। एसएसबी के संदीक्षा परिवार की अध्यक्षा अनीता सिंह ने दहेज, घरेलू हिंसा आदि को लेकर चल रहे अभियान और कानूनी उपायों की जानकारी दी। इस मौके पर मयूरा कावरा, मोनिका, अंजलि भट्ट सहित संदीक्षा परिवार की महिलाएं मौजूद थीं। पैरा लीगल वालंटियर नारायण राम, अशोक सिंह, एचआर आर्य ने भी विभिन्न केंद्रों पर महिलाओं को जागरूक किया।

लोहाघाट में तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता रीता गहतोड़ी ने मेहनत-मजदूरी कर पेट पालने वाली महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर सुनीता, झूपा देवी, बसंती देवी, नामसुरा देवी, झूपा देवी आदि महिलाएं मौजूद थीं। इधर राजकीय पीजी कॉलेज में हुए महाशक्ति कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आशा बिष्ट की अध्यक्षता, नेहा गड़कोटी के संचालन में हुई गोष्ठी में महिला सशक्तीकरण पर वक्ताओं ने महिलाओं को अपने हक के लिए खुद आवाज उठाने का आह्वान किया। डॉ.सुमन पांडेय, डॉ.अर्चना त्रिपाठी, डॉ.स्वाति मेलकानी, डॉ.शिवानी कर्नाटक, डॉ.मनीषा नरियाल, डॉ.सरोज यादव, छात्रसंघ उपाध्यक्षा प्रियंका गडकोटी, सिमरन, शबनम, दीक्षा, भावना, आरती, प्रियंका, सोमन आदि छात्राओं ने भी विचार रखे।


टनकपुर में  बैथनी जीवन धारा संस्था, अन्य स्थानों में महिला दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। महिलाओं ने गांव से शहर तक जागरूकता रैली निकाली। ककरालीगेट से बाजार तक निकाली गई रैली में संस्था से जुड़ी महिलाओं के अलावा जीजीआईसी, एमडीएम एकेडमी स्कूल की छात्राओं, महिला मंगल दल व स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं ने प्रतिभाग किया। नगर पालिका सभागार में गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि जीजीआईसी की प्रधानाचार्या अनुराधा दुबे, विशिष्ट अतिथि एमडीएम की प्रधानाचार्या सुनीता चंद, बैथनी संस्था की निदेशक सिस्टर प्रीति आदि ने कन्या भ्रूण हत्या, दहेज हत्या, महिला उत्पीड़न जैसे अपराधों की वजह पर प्रकाश डालते हुए इससे बचने के उपायों की जानकारी दी।  इस मौके पर सभासद शोभा देवी, शांति देवी, सिस्टर प्रीति माग्रेट, सिस्टर सबीना, कमला महर, ललिता, रीता, कलावती, सुंदरी देवी, सावित्री, कमला बिष्ट आदि महिलाएं मौजूद थीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed