फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   "Give employment, not drugs, hang smack traders"

Champawat News: ''''नशा नहीं रोजगार दो, स्मैक कारोबारियों को फांसी दो''''

Thu, 28 Dec 2023 10:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 28 Dec 2023 10:00 PM IST
विज्ञापन
"Give employment, not drugs, hang smack traders"
लोहाघाट में जूलूस निकालकर स्मैक माफियाओं के ​खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करती
लोहाघाट (चंपावत)। नशे की गिरफ्त में आकर युवा बर्बाद हो रहे हैं। नशे की लत को पूरा करने के लिए कई बार युवा अपराध करने से भी नहीं चूकते हैं। पहाड़ के युवा खासकर स्मैक के लती होते जा रहे हैं। युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए बृहस्पतिवार को लोहाघाट के कोलीढेक की महिलाएं एकजुट होकर सड़क पर उतर आईं। गुस्साई महिलाओं ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

कोलीढेक की ग्राम प्रधान सबरजान और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गिरीश ढेक के नेतृत्व में महिलाओं ने स्मैक तस्करों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर कोलीढेक से एसडीएम कोर्ट तक नशा नहीं रोजगार दो, स्मैक कारोबारियों को फांसी दो आदि नारे लगाते हुए जुलूस निकाला। महिलाओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रिंकू बिष्ट को सौंपते हुए आरोप लगाया कि कोलीढेक गांव में नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है और पुलिस खामोश बैठी है। युवा स्मैक, चरस आदि नशे की गिरफ्त पर फंस कर अपराध करने लगे हैं और अपना भविष्य भी बर्बाद कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोलीढेक झील के अलावा युवाओं के नशा करने के कई अड्डे हैं। नशा करने वाले युवा आक्रामक भी हैं जिनका खौफ पूरे क्षेत्र में है। महिलाओं ने एसडीएम से नशे के धंधे पर अंकुश लगाने की मांग करते हुए इसमें लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने महिलाओं की बात कर बताया कि प्रदेश में सरकार नशे पर लगाम लगाने के लिए पूरे प्रयास कर रही है। एसडीएम ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। बाद में महिलाओं ने पुलिस थाने में नारेबाजी कर स्मैक तस्करों की गिरफ्तारी की मांग उठाते हुए वहां भी ज्ञापन सौंपा। जुलूस में चंचला देवी, परवीन, करिश्मा जोशी, अल्का ढेक, ममता ढेक, तुलसी ढेक, ममता देवी, पार्वती देवी, पुष्पा देवी, अब्दुल कलीम, प्रकाश ढेक, संगीता ढेक, दीपक सिंह, अंजू मेहरा, आमिर सिद्दीकी, चंद्रा देवी, सोनी, रुबीना आदि शामिल रहे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed