फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Gita jubilee celebrated with pomp

धूमधाम से मनाई गई गीता जयंती

Tue, 18 Dec 2018 10:30 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो् /अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूरो् /अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)। Published by: kamlesh kamlesh Updated Tue, 18 Dec 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
Gita jubilee celebrated with pomp
बनबसा में गीता जयंती पर राधा कृष्ण नृत्य प्रस्तुत करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
 ग्लोरियस एकेडमी में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी गीता जयंती धूमधाम से मनाई गई। बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कैलाश गहतोड़ी ने कहा कि गीता ग्रंथ के अध्ययन से बच्चों को योग्य और कर्मठता की सीख मिलेगी।
विज्ञापन


मंगलवार को मोक्षदा एकादशी पर ग्लोरियस एकेडमी में शरणागत संस्था द्वारा गीता जयंती मनाई गई। शरणागत संस्था द्वारा इस बार गीता जयंती मनाने का सिलसिला लगातार 19वें वर्ष में प्रवेश कर गया। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बंशीधर उपाध्याय की अध्यक्षता और ग्लोरियस एकेडमी के प्रबंधक रविंद्र पांडेय के संचालन में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि और अतिथियों ने दीप जलाकर किया। ग्लोरियस स्कूल के बच्चों द्वारा गीता आरती और गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम शुरू किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान राधा-कृष्ण से संबंधित चित्रकला, नृत्य, गीत, भजन, रूप सज्जा के अलावा गीता ग्रंथ से संबंधित प्रश्नोत्तरी और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, इसमें दो सौ बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य जीएस अधिकारी ने आभार जताया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि महेश मुरारी, बीएड कॉलेज के निदेशक कैलाश थपलियाल, हेमा जोशी, बीबी पांडेय, देवेंद्र ठाकुर, दीपक रजवार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed