{"_id":"ff709a2a55efd3946077f9ff690f4532","slug":"girls-will-be-trained-in-self-defense-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिकाओं को आत्मरक्षा में बनाया जाएगा दक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिकाओं को आत्मरक्षा में बनाया जाएगा दक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Thu, 03 Dec 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालिका शिक्षा और नवाचारी कार्यक्रम सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत जीआईसी बापरू में बालिकाओं का जूडो कराटे का प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। प्रधानाचार्य सीपी गौतम ने शिविर का शुभारंभ किया। बताया कि एक माह तक ट्रेनिंग दी जाएगी। कहा कि बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए जूडो कराटे जैसे करतब जरूर सीखने चाहिए। इस विधा से वह अपनी रक्षा कर सकेंगी।
विज्ञापन
उनमें दूसरों की भी रक्षा करने का साहस पैदा होगा। प्रशिक्षक दीपक सिंह अधिकारी ने कहा कि जूडो कराटे ऐसी विधा है, जिसमें बगैर हथियार के कोई भी व्यक्ति विषम परिस्थिति में आत्मरक्षा कर सकता है। दावा किया कि ट्रेनिंग लेने वाली छात्राओं का आत्मबल बढ़ेगा। शिक्षक हरीश कलौनी ने संचालन किया। वहां नरेश राय, जेसी जोशी, देवराज ओमरे, पीसी उपाध्याय, राजेंद्र गिरि थे।
विज्ञापन