{"_id":"5e2b284a8ebc3e4b12418650","slug":"girl-child-day-champawat-news-hld3708778109","type":"story","status":"publish","title_hn":"साक्षी ने अपने हुनर से जमाई धमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्षी ने अपने हुनर से जमाई धमक
विज्ञापन
लोहाघाट में छात्र छात्राओं को कराटे का प्रशिक्षण देती साक्षी बिष्ट।
- फोटो : LOHAGHAT
जहां एक ओर लोग बेटियों को को भार समझते हैं, वहीं कुछ ऐसी बेटियां हैं जो अपने हुनर से बेटा-बेटी में भेद समझने वाले लोगों को आइना दिखा रही हैं। जिला कराटे डो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट की बेटी साक्षी बिष्ट अपने से हुनर से जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिताओं में दर्जनों पदक जीतकर अपने क्षेत्र और मां बाप का नाम रोशन कर रही है।
ओकलैंड पब्लिक स्कूल की कक्षा 10वीं की छात्रा 15 वर्षीय साक्षी वर्तमान में करीब 60 छात्र छात्राओं को कराटे के जरिए आत्मरक्षा का हुनर सिखा रही हैं।
ज्योति जिला पुलिस के दिशा निर्देशन में विभिन्न विद्यालयों की 300 से अधिक छात्राओं को कराटे के टिप्स दे चुकी हैं। कराटे कोच दीपक सिंह अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में ज्योति ने राज्य स्तर में 20 स्वर्ण, पांच रजत, 12 कांस्य जीतने के साथ राष्ट्रीय स्तर में दिल्ली में दो गोल्ड, किक बॉक्सिंग में तीन स्वर्ण, दो रजत, नार्थजोन प्रतियोगिता में दो रजत, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में काठमांडू में एक कांस्य, झापा और दिल्ली में एक-एक स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है।
साक्षी के पिता लक्ष्मण ने कहा कि वह बेटी को वह हर सुविधा देते हैं, जो वह बेटे को देते हैं। ज्योति की रुचि के अनुसार उसे कराटे के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर उसका मार्गदर्शन करते आ रहे हैं।

साक्षी बिष्ट।- फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन