फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ginger farming will stop this way

ऐसे तो लग जाएगा अदरक की खेती पर ब्रेक

Sun, 30 Apr 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 30 Apr 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
विविध गुणों से भरपूर अदरक की खेती जिले में खूब होती है मगर अब इस खेती पर ग्रहण लग सकता है। ये हाल बीज की प्रजाति के चलते हो रहा है। उद्यान विभाग द्वारा वितरित बीज को काश्तकार नहीं ले रहे हैं। उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ का ये बीज यहां की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुकूल नहीं है।
विज्ञापन


अदरक की फसल जिले की प्रमुख नगदी फसल है। करीब 304 हेक्टेयर क्षेत्र में अदरक की बुवाई होती है। पिछले साल 2200 कुंतल अदरक की पैदावार हुई। उद्यान विभाग द्वारा वक्त पर सस्ता बीज उपलब्ध कराने के बावजूद किसान बीज लेने से गुरेज कर रहे हैं। उद्यान विभाग की चंपावत सचल प्रभारी निधि जोशी रविवार को तल्लादेश के मंच क्षेत्र में बीज वितरण के लिए गई।
विज्ञापन


काश्तकारों ने छत्तीसगढ़ के अदरक के इस बीज को पहाड़ के लिए अनुपयुक्त बताते हुए लेने से इंकार कर दिया। काश्तकार महेश चंद्र, शंकर दत्त, स्वरूप राम, उमेश सिंह सहित ढेरों काश्तकारों का कहना है कि पिछले साल भी इसी प्रजाती का बीज आया था, जिससे पैदावार बेहद कम हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


काश्तकार शेर सिंह बताते हैं कि कायदे में एक कुंतल बीज में दस कुंतल की पैदावार होनी चाहिए, लेकिन पिछली बार पांच कुंतल बीज बोने पर महज चार कुंतल ही पैदावार हुई। इसके चलते इस बार मंच क्षेत्र ही नहीं सूखीढांग, स्वांला, धौन, अमोड़ी आदि इलाकों में भी लोग बीज लेने से हिचक रहे हैं, जबकि ये बीज बाजार की कीमतों से करीब 50 प्रतिशत कम का है।

उद्यान विभाग द्वारा बीज 50 प्रतिशत सब्सिडी के बाद 31 रुपये प्रति किलो की दर से काश्तकार को दिया जा रहा है। उद्यान विभाग की 164 कुंतल अदरक बीज की मांग के सापेक्ष फिलहाल 84.34 कुंतल बीज ही पहुंचा है, लेकिन इसकी बिक्री 25 प्रतिशत भी नहीं हो सकी है।


बीज की आपूर्ति का टेंडर निदेशालय स्तर से जारी हुआ। पूरे प्रदेश में यही बीज किसानों को दिया गया है। रियो दि जनेरो प्रजाति का बीज आम तौर पर पहाड़ की जलवायु के लिए मुफीद है। अगर पैदावार कम हो रही है, तो इसके लिए सिर्फ बीज ही नहीं मौसम चक्र में बदलाव, खेत की उर्वरा शक्ति में कमी सहित कई कारण हो सकते है। विभाग किसानों को अधिक उत्पादन के तरीके बताने के साथ बीज खरीद को प्रेरित करेगा।
एचसी तिवारी
जिला उद्यान अधिकारी
चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed