फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Getting away from the rural routes roadways buses

ग्रामीण मार्गों से दूर हो रही रोडवेज बसें

Sun, 24 Jul 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Sun, 24 Jul 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
 बसों की कमी से अधिकांश ग्रामीण मार्ग पर रोडवेज की बस सेवा ठप हो गई। दो साल में पांच बसें कम हो गई। अब सिर्फ आठ रूटों पर बस सेवा चल रही हैं। मैक्स कैब सेवा का भी लोहाघाट से संचालन नहीं हो रहा है। इसके चलते लोगों को अधिक किराया देकर टैक्सियों से सफर करना पड़ रहा है। वहीं, रोडवेज बसों का संचालन नहीं होने से गांवों के वरिष्ठ नागरिक मुफ्त यात्रा सुविधा के लाभ से वंचित हो रहे हैं।
विज्ञापन


दो वर्ष पहले तक लोहाघाट डिपो में 40 बसों का संचालन होता था। लेकिन कुछ बसों की निर्धारित दूरी पूरी होने के बाद नीलाम कर दिया गया। उनके स्थान पर कम बसें ही डिपो को मिली। वर्तमान में सिर्फ 35 बसों से ही काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


रोडवेज प्रशासन लोहाघाट से दिल्ली के लिए चार, देहरादून, बरेली, हरिद्वार, काशीपर के लिए दो-दो, ऋषिकेश, रुड़की, हल्द्वानी के लिए एक-एक बसों का संचालन कर रही है। बरेली, दिल्ली रूट पर एक-एक बस घटाई गई है। रोडवेज को इन बसों से आमतौर पर चार लाख रुपये रोजाना की आय होती है। अलबत्ता बरसाती मौसम में आमदनी घटकर करीब तीन लाख रुपये होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में बसों का संचालन न होने से 65 वर्ष पूरे कर चुके बुजुर्ग, छात्राओं, विकलांगों को सरकार द्वारा रोडवेज बसों में दी जाने वाली मुफ्त यात्रा का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिससे उन्हें न केवल जेब ढीली करनी पड़ती है, बल्कि निजी वाहनों में अधिक किराया देकर सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसों की कमी से कई रूट पर बस सेवा बंद हुई है। मैक्स कैब के लिए भी यहां टैक्सी संचालकों में उत्साह कम है। इसकी वजह से लोहाघाट डिपो से अभी एक भी कैब संचालित नहीं हो सकी है। नई बसों के आने के बाद से बंद रूटों पर बस दोबारा चलाई जाएगी।
मोहम्मद नसीर, सहायक मंडलीय प्रबंधक उत्तराखंड परिवहन, लोहाघाट डिपो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed