{"_id":"5921d29a4f1c1b427353607e","slug":"get-cheap-roshan-for-joint-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोड़ मेले के लिए सस्ते-गल्ले का राशन मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोड़ मेले के लिए सस्ते-गल्ले का राशन मिले
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
Updated Sun, 21 May 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
रीठा साहिब के 7 मई से शुरू होने वाले तीन दिनी जोड़ मेले के लिए सरकारी सस्ते-गल्ले के राशन की मांग की गई है। इस संबंध में गुरुद्वारे के बाबा श्याम सिंह ने पाटी के एसडीएम और मेला मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में उन्होंने श्रद्धालुओं की भारी संख्या के मद्देनजर 100 क्विंटल चावल और 100 क्विंटल गेहूं सरकारी सस्ते-गल्ले से उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।
वहीं, गुरुद्वारा प्रबंधन ने गुरुद्वारे परिसर में लगे सोलर वाटर हीटिंग सिस्टम को ठीक कराने की भी उरेडा परियोजना प्रबंधक और प्रशासन से मांग की है। गुरुद्वारा प्रबंधन का कहना है कि ये वाटर हीटिंग सिस्टम बीते चार वर्षों से खराब है। इसे ठीक करने की कई बार संबंधित विभाग से गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन इसे ठीक नहीं किया जा सका है। इसके चलते जोड़ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को गर्म पानी उपलब्ध कराने में परेशानी होगी।
सरोपा भेंट किया
रीठा साहिब (चंपावत)। पाटी की उप जिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा ने रीठा साहिब में 7 मई से शुरू होने वाले जोड़ मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रीठा साहिब के प्रसिद्ध गुरुद्वारे में शीश भी नवाए। गुरुद्वारे के प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने एसडीएम, पाटी के तहसीलदार डा.ललित मोहन तिवारी को सरोपा भेंट किया।