{"_id":"5b50ccb74f1c1b8f568b547f","slug":"get-at-least-three-promotions-in-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवाकाल में कम से कम तीन पदोन्नति मिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवाकाल में कम से कम तीन पदोन्नति मिलें
अमर उजाला /ब्यूरो चंपावत।
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
एडीएम को ज्ञापन देते राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय शिक्षक संघ ने एडीएम हेमंत कुमार वर्मा के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर एश्योर्ड करियर प्रमोशन (एसीपी) का लाभ देने की मांग की है। संगठन का कहना है कि उनकी मांगों पर सरकार की पहल काफी सुस्त है। जिससे शिक्षकों में काफी असंतोष बना हुआ है।
उन्होंने सीएम से शिक्षकों ने सेवाकाल में न्यूनतम तीन पदोन्नति, त्रुटिपूर्ण कोटिकरण के निराकरण, स्वत: सत्रांत लाभ का शासनादेश जारी करने, माता-पिता के निधन पर शिक्षकों को 15 दिनों का विशेष अवकाश, यू-हेल्थ स्मार्ट कार्ड की सुविधा देने, रमसा के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को हर माह नियमित वेतन, छात्र-छात्राओं को सत्र शुरू होते ही पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने सहित कई मसलों पर आवाज उठाई है। राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पान सिंह मेहता और जिला मंत्री जगदीश अधिकारी के नेतृत्व में ज्ञापन देने वालों में सुनील पांडेय, चंद्रसिंह पुजारी, दीपक अधिकारी, प्रकाश नाथ गोस्वामी, अनिल कुमार, आशीष ओली, कौशलेंद्र कुमार सिंह, दयाकृष्ण जोशी, प्रकाश उपाध्याय, ओम प्रकाश कुशवाहा, इंद्रा मेहता आदि शिक्षक शामिल थे।