फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Gas vehicle reached in darkness, villagers shouted

अंधेरे में गैस का वाहन पहुंचने पर ग्रामीणों ने की नारेबाजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Gas vehicle reached in darkness, villagers shouted
चौमेल में रात को गैस का वाहन पहुंचने के विरोध में गैस एजेंसी के खिलाफ नारेबाजी करते ग्रामीण। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के चौमेल में अंधेरे में गैस का वाहन पहुंचने पर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई है। इससे कई ग्रामीण रसोई गैस लेने से वंचित हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने गैस एजेंसी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि भविष्य में गैस एजेंसी की ओर से अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया गया तो ग्रामीण गैस एजेंसी के खिलाफ आंदोलन को बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रकाश सिंह महर का कहना था कि चौमेल, चमरौली, खेती, काकड़ी, मऊ आदि गांवों के लिए महीने में एक बार गैस का वाहन रिफिलिंग के लिए आता है। बृहस्पतिवार को देर शाम अंधेरे में छह बजे गैस का वाहन चौमेल पहुंचा। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्राम प्रधान का कहना है कि अंधेरा होने और सूचना न मिलने के कारण कई ग्रामीण गैस रिफिलिंग से वंचित हो गए। ग्राम प्रधान प्रकाश सिंह महर के नेतृत्व में विजय सिंह, आशा बिष्ट, रमेश सिंह, कुंदन सिंह, सूरज कुमार, रोहित कुमार आदि ने नारेबाजी कर नाराजगी जताई। गैस एजेंसी प्रभारी प्रकाश चंद्र मुरारी ने बताया कि गैस का वाहन खराब होने के चलते गांव पहुंचने में शाम हो गई। इसके बावजूद भी 137 सिलेंडर वितरित किए गए, जबकि शुक्रवार को गैस का वाहन भेजकर करीब 80 सिलिंडर बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed