फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Garhwal Heroes wins the match

गढ़वाल ने जीता मैच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Garhwal Heroes wins the match
गोरलचौड़ मैदान में गोल करने के लिए आपस में भिड़ते दोनों टीमों के खिलाड़ी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। अखिल भारतीय काली कुमाऊं फुटबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में गढ़वाल हीरोज ने बीईजी रुड़की को हराया। मैच का फैसला पेनेल्टी शूट आउट से हुआ जिसमें उसने बीईजी रुड़की को दो के मुकाबले चार गोल से हराया। मुख्य अतिथि एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट हरेंद्र सिंह बेलवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

बुधवार को गोरलचौड़ मैदान में प्रतियोगिता के तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में गढ़वाल हीरोज और बीईजी रुड़की ने शुरू से ही तेज-तर्रार खेल का प्रदर्शन किया। दोनों टीमों को शुरुआती 15 मिनट में ही गोल करने के तीन मौके मिले लेकिन गोलकीपर के शानदार बचाव के चलते गोल नहीं हो सका। 45 मिनट के पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी।
विज्ञापन

दूसरे हाफ के 20वें मिनट में गढ़वाल राइफल्स के खिलाड़ी नीतिश चिकिरा के फाउल खेलने पर रेफरी ने लाल कार्ड दिखाया। चिकिरा के बगैर खेलने के बावजूद गढ़वाल हीरोज की टीम ने आक्रमण जारी रखा। 21वें मिनट में गढ़वाल के शशांक ने गोल कर टीम को बढ़त दिला दी लेकिन मैच खत्म होने से करीब डेढ़ मिनट पहले बीईजी रुड़की के लवप्रीत ने गोल कर मुकाबला बराबरी पर ला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नतीजे के लिए टाइब्रेकर का सहारा लिया गया। टाइब्रेकर में गढ़वाल के गौरव नेगी, मान सिंह, नीरज और शशांक ममगई ने गोल किया। राहुल का शॉट निशाने से दूर रहा। उधर रुड़की की ओर से नवीन, एल कुमार ही गोल कर सके। जबकि गुरलाज और शिवम के शॉट गोलपोस्ट से बाहर चले गए। रेफरी संदीप, लाइनमैन कुंदन व मनोज तथा वीरेंद्र ऑफिसियल थे। आयोजक सी-हॉक के चेयरमैन नरेंद्र लडवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को आखिरी क्वार्टर फाइनल पंजाब यूनाइटेड और देहरादून के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed