{"_id":"59c7e03b4f1c1b99688b63d5","slug":"garhwal-heroes-delhi-football-champion","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल हीरोज दिल्ली बना फुटबॉल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल हीरोज दिल्ली बना फुटबॉल चैंपियन
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
Updated Sun, 24 Sep 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
ुटबॉल प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा जमाने के बाद जश्न मनाते दिल्ली के खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
काली कुमाऊं अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता के खिताब पर गढ़वाल हीरोज दिल्ली की टीम ने कब्जा जमाया। रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में गढ़वाल हीरोज ने वाराणसी की टीम को दो गोल से हराया। केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने विजेता टीम को एक लाख रुपये और ट्राफी दी। जबकि उप विजेता टीम को पचास हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।
गोरलचौड़ मैदान में खेला गया फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। गढ़वाल हीरोज दिल्ली की टीम ने शुरूआत से ही मैच में पकड़ बनानी शुरू की। पहले हाफ के 35वें मिनट में दिल्ली की तरफ से खेल रहे नाइजीरियान खिलाड़ी बाला अल हसन ने मैच का पहला गोल किया। दूसरे हाफ में भी दिल्ली की टीम वाराणसी की टीम पर हावी रही। 49 वें मिनट में राइट आउट की पोजिशन से खेल रहे दिल्ली के विकास रावत ने दूसरा गोल कर दिया।
वाराणसी की टीम ने गोल उतारने के कई प्रयास किए, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। रेफरी तनवीर अहमद की फाइनल सीटी बजने के साथ ही दिल्ली की टीम ने कप पर कब्जा कर लिया। सहायक रेफरी शिवा चौधरी और वीरेंद्र सिंह थे। आंखों देखा हाल अशोक वर्मा ने सुनाया। इस मौके पर विधायक कैलाश गहतोड़ी और पूरन फर्त्याल, पूर्व विधायक केसी पुनेठा, डीएम डॉ.अहमद इकबाल थे। आयोजक सीहॉक के निदेशक नरेंद्र सिंह लडवाल ने सभी का आभार जताया।