{"_id":"650dd7fedb4d46b6840d5dd6","slug":"garbage-problem-will-be-solved-and-income-will-also-be-generated-champawat-news-c-229-1-shld1009-2109-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कूड़े की समस्या सुलझेगी, कमाई भी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कूड़े की समस्या सुलझेगी, कमाई भी होगी
Fri, 22 Sep 2023 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट के पाटन पाटनी में कूड़ा निस्तारण के लिए लगी कांपेक्टर यूनिट का शुभारंभ करते जिलाधिकारी
चंपावत। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कांपैक्टर मशीन से एकल उपयोग प्लास्टिक (सिंगल यूज प्लास्टिक) कचरे का निस्तारण होगा। साथ ही कचरे को कांपैक्ट कर इसकी बिक्री से कमाई भी होगी। चंपावत के चारों विकासखंड में एक-एक मशीन लगाई गई है।
चंपावत में नायकगोठ, लोहाघाट में पाटनपाटनी, पाटी और बाराकोट ब्लॉक मुख्यालय में कांपैक्टर मशनी लगाई गई है। मशीन के जरिए पॉलीथिन और प्लास्टिक को छोटा रूप देकर निस्तारित किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में रोज औसतन 25 टन जैविक और अजैविक कूड़ा होता है। अपर मुख्य अधिकारी भगवत पाटनी ने कहा कि कांपैक्टर से ग्रामीण क्षेत्रों को साफ रखने में मदद मिलेगी। दो अक्तूबर तक सभी चारों मशीन का संचालन शुरू हो जाएगा।
बाक्स
पाटन-पाटनी में लगी पहली मशीन
लोहाघाट (चंपावत)। जिले के ग्रामीण क्षेत्र की पहली कांपैक्टर मशीन लोहाघाट ब्लॉक के पाटन पाटनी ग्राम पंचायत में लग गई है। डीएम नवनीत पांडे ने शुक्रवार को 16 लाख रुपये की इस मशीन का शुभारंभ किया। प्लास्टिक कचरा प्रबंधन इकाई एकत्रीकरण केंद्र की इस मशीन से ब्लॉक की 67 ग्राम पंचायतों की सफाई में मदद मिलेगी। डीएम ने लोगों से प्लास्टिक उन्मूलन में सहयोग की अपील की। लोगों ने सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग रखने और स्वच्छता का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रधान जानकी बोहरा, बीडीसी सदस्य गंगा पाटनी, सीडीओ आरएस रावत, बीडीओ अशोक अधिकारी, जल संस्थान के ईई विलाल युनूस, जल निगम के वीके पाल, आइटीबीपी के एसी विक्रम सिंह, मोहन पाटनी, भुवन चौबे, सचिन जोशी, प्रकाश बोहरा आदि मौजूद थे। संवाद