{"_id":"5ac65b684f1c1bee618b5ab1","slug":"galgaon-devilyammaji-road-closed-after-debris","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबा आने से बंद हुई गल्लागांव-देवलीमांफी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबा आने से बंद हुई गल्लागांव-देवलीमांफी सड़क
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
भारी वर्षा के चलते मलवे से पटी गल्लागांव-देवलीमांफी सड़क।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश से विकासखंड बाराकोट की गल्लागांव-देवलीमांफी सड़क बंद हो गई है। करीब दस वाहन अभी तक इस मार्ग पर फंसे हुए हैं। सीएम के दौरे के कारण अभियंताओं के पाटी में होने के कारण बृहस्पतिवार को भी सड़क सुचारु नहीं हो पाई है।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को दोपहर बाद अचानक मूसलाधार बारिश होने के कारण गल्लागांव-देवलीमांफी सड़क कई स्थानों में बंद हो गई है। बारिश के कारण पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया। मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। सड़क बंद होने से करीब दस वाहन अभी भी इस मार्ग पर फंसे हुए हैं। नौमाना, तड़ीगांव, सेरी, कन्याना, डुंगरा, ढटीगांव, देवली मांफी, सिमलटुकरा, डुंगरा, खरतोला, बमेड़ा, पाड़ासोंसेरा गावों का मुख्य मार्ग होने के कारण लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लोग पैदल सफर करने को मजबूर हैं। ग्राम प्रधान संजय जोशी, हरीश राम, बल्देव प्रसाद, श्याम सिंह, जोत राम आदि लोगों ने लोनिवि से शीघ्र सड़क खुलवाने की मांग की है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता बीसी पंत का कहना है कि शुक्रवार को सड़क में आए मलबे को हटाने के लिए जेसीबी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
चंपावत में नौ तथा पाटी में दस मिमी बारिश हुई
चंपावत। बुधवार को तेज अंधड़ और बरसात के कारण जहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। वहीं घाटी वाले क्षेत्रों में ओलावृष्टि से फसलों और बागवानी को खासा नुकसान पहुंचा है। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार चंपावत में नौ मिमी तथा पाटी में दस मिमी बारिश रिकार्ड की गई।