फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Furniture distributed among three schools from MLA fund

तीन प्राथमिक विद्यालयों में विधायक निधि से बांटा गया फर्नीचर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Furniture distributed among three schools from MLA fund
चंपावत के स्वांला प्राथमिक विद्यालय में फर्नीचर प्रदान करते खंड विकास अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले की स्वांला न्याय पंचायत क्षेत्र के तीन प्राथमिक विद्यालयों को विधायक निधि से फर्नीचर बांटा गया। बीडीओ केके पांडेय ने शनिवार को प्राथमिक विद्यालय स्वांला, सल्ली और अमोड़ी में समारोहपूर्वक फर्नीचर बांटा। उन्होंने बताया कि तीनों विद्यालयों को विधायक निधि से एक-एक लाख रुपये की लागत का फर्नीचर बांटा गया है। इसमें कुर्सी, मेज और राउंड टेबल शामिल हैं। तीनों की स्कूलों के अभिभावकों ने फर्नीचर उपलब्ध कराने पर विधायक कैलाश गहतोड़ी के प्रति आभार जताया। वहां वीपीडीओ एलएल वर्मा, प्रधानाध्यापिका रेखा भट्ट, मंजू गोस्वामी आदि रहे। इससे पूर्व बीडीओ पांडे ने क्षेत्र में मनरेगा के तहत चल रही विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि महिला स्वयं सहायता समूहों की मदद के लिए जल्द ही अमोड़ी बाजार में नैनो पैकिंग मशीन लगाई जाएगी। इससे समूह की महिलाओं को अच्छा बाजार मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed