फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Furious agitation to withdraw contract renewal order

अनुबंध नवीनीकरण आदेश वापस नहीं लेने पर करेंगे उग्र आंदोलन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Furious agitation to withdraw contract renewal order
लोहाघाट में अनुबंध नवीनीकरण और वेतन न मिलने पर नारेबाजी करते आक्रोशित संविदा रोड़वेज चालक। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। अनुबंध नवीनीकरण और तीन माह से वेतन न मिलने पर रोडवेज संविदा कर्मियों ने प्रदर्शन किया। संविदा चालकों ने निगम प्रबंधन की ओर से शीघ्र अनुबंध नवीनीकरण आदेश वापस न लेने और वेतन का भुगतान न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जीवानंद भट्ट के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। चालकों का कहना था कि निगम प्रबंधन की ओर से अनुबंध का नवीनीकरण के लिए दबाव डाल जा रहा है। वर्षों बाद निगम प्रबंधन संविदा चालक-परिचालकों से अनुबंध नवीनीकरण कराने का फरमान जारी कर दिया है। अनुबंध नवीनीकरण नहीं कराने वाले चालकों को 10 जून से ड्यूटी नहीं दी जा रही है। उनका कहना है कि पिछले तीन माह का वेतन नहीं मिला है। उन्होंने शीघ्र उनकी मांगें पूरी न होने पर निगम प्रबंधन के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। वहां जगदीश चंद्र जोशी, ललित मोहन जोशी, मनोज सिंह, तेज सिंह, उमेद सिंह, हरीश जोशी, हरीश भट्ट, ललित भट्ट, गोपाल भट्ट, अशोक सिंह, विक्रम फर्त्याल, गिरीश सिह, नंदन फर्त्याल, दलीप सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed