चंपावत। नेपाल सीमा से लगे पोलप गांव में मनरेगा के तहत रोजगारपरक योजना बनाई गई। यहां आए प्रवासियों ने मत्स्य तालाब, मुर्गी पालन, पशु बाड़ा का निर्माण कराया गया। सीडीओ आरएस रावत ने बताया कि इन योजनाओं से ग्रामीण स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा। डीडीओ एसके पंत, बीडीओ केके पांडेय ने ग्रामीणों को स्वरोजगार योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी जगदीश चंद्र सहित तमाम लोग मौजूद थे।
इधर सिप्टी न्याय पंचायत में देवभूमि महिला संगठन का गठन हुआ। सात समूहों की 56 महिलाएं आचार, मुरब्बा और स्थानीय मसालों की खेती के जरिये स्वरोजगार में मददगार बनी हैं। इस मौके पर महिला समूह के लिए हिमांशी भट्ट को अध्यक्ष, विमला देवी कोषाध्यक्ष, खीमा देवी सहायिका चुनी गईं। एबीडीओ बीबी जोशी ने समूहों की आर्थिक गतिविधियां को बढ़ाने के साथ विपणन की व्यवस्था कराने का भरोसा दिलाया।