{"_id":"58d94ab24f1c1b027c63e33f","slug":"frontier-communications-of-the-people-are-deprived-of-the-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचार सेवा से वंचित हैं सीमांत के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचार सेवा से वंचित हैं सीमांत के लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Updated Mon, 27 Mar 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल 5जी
विज्ञापन
जिले के सीमांत तामली तल्लादेश क्षेत्र में संचार सेवा न होने से नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नेपाल सीमा से लगा होने के कारण यहां के लिए मोबाइल फोन सेवा के सिग्नल उपलब्ध न होने से क्षेत्र के गांवों का शेष दुनिया से संचार संपर्क पूरी तरह ठप रहता है। तल्लादेश क्षेत्र के कफड़ा, बांस, बरकुम, बमनगांव, आमनी, रियासी, तरकुली, ब्यूरी, आमनी, आमड़ा आदि गांवों के लोग आज भी संचार सेवा से वंचित हैं।
यहां के कई परिवारों के लोग नौकरी और कामकाज के सिलसिले में दूसरे राज्यों में तैनात हैं, लेकिन परिजनों को उनकी कुशल क्षेम प्राप्त करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सीमांत क्षेत्र में बीएसएनएल की ओर से एकमात्र मोबाइल टावर मंच के गोरखनाथ धाम में लगाया गया है। जिसके सिग्नल सीमित होने से अधिकांश गांवों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है।
पुलहिंडोला में हाई वोल्टेज से कई उपकरण फूंके
जिले के पुलहिंडोला कस्बे में सोमवार की सुबह अचानक हाई वोल्टेज आने से कई घरों में इलेक्ट्रानिक उपकरण फूंक गए। बीएसएनएल के एक्सचेंज में भी कई उपकरणों को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इससे पूर्व भी हाई वोल्टेज के कारण कई उपकरण फूंक चुके हैं। विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दिए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है। उन्होंने प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग भी उठाई है।